UPCM मंत्रिमंडल के विधि एवं न्याय मंत्री ने सामुदायिक शौचालय का उद्घाटन किया

उत्तर प्रदेश (08 दिसम्बर, 2018)।
UPCM मंत्रिमंडल के विधि एवं न्याय, राजनैतिक पेंशन एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत मंत्री ब्रजेश पाठक के आज मध्य विधान सभा क्षेत्र स्थित कैबनेटगंज और सदर रामलीला ग्राउण्ड के पास में सामुदायिक शौचालय का उद्घाटन किया।

इस अवसर पर विधि एवं न्याय मंत्री ने कहा कि स्वच्छता अभियान के तहत इन शौचालय का निर्माण कराया गया है। शौचालय का उपयोग सभी नागरिकों को करना चाहिए, जिससे विभिन्न प्रकार की बीमारियों से बचा जा सके। उन्होंने नागरिकों से स्वच्छ भारत मिशन अभियान को सफल बनाने की अपील की।

विधि एवं न्याय मंत्री ने बताया कि प्रत्येक सामुदायिक शौचालय की अनुमानित लागत लगभग 8 लाख रुपये है। इस अवसर पर क्षेत्रीय सभासद, नीरज यादव, अधिशासी अभियन्ता डी. एस. त्रिपाठी सहित भारी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
btnimage