UP_Dy_CM ने कहा राजकीय निर्माण निगम प्रदेश के बाहर भी कार्य करने का प्रयास करे

उत्तर प्रदेश (08 दिसम्बर, 2018)।
UP_Dy_CM केशव प्रसाद मौर्य ने कहा राजकीय निर्माण निगम अपने सभी कार्यों को समयसीमा एवं पूर्ण गुणवत्ता के साथ पूर्ण करे। ये निर्देश UP_Dy_CM और राजकीय निर्माण निगम के अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने गोमतीनगर स्थित राजकीय निर्माण निगम मुख्यालय में निदेशक मण्डल की बैठक में उपस्थित अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि समस्त कार्यों के लक्ष्य प्राप्ति हेतु समुचित प्रभावी कार्यवाही की जाए।

UP_Dy_CM ने निर्देश दिये कि प्रदेश सरकार के जिन विभागों से राजकीय निर्माण निगम को शासकीय कार्य हेतु आंशिक अथवा बिल्कुल धन प्राप्त नहीं हुआ है उन विभागों से धन प्राप्त करने हेतु विशेष प्रयास किये जायं, ताकि राजकीय निर्माण निगम द्वारा किये जाने वाले कार्यों में विलम्ब न हो और सभी कार्य समयसीमा में पूर्ण गुणवत्ता के साथ पूर्ण हों।

UP_Dy_CM और राजकीय निर्माण निगम के अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य राजकीय निर्माण निगम मुख्यालय में निदेशक मण्डल की बैठक में
UP_Dy_CM और राजकीय निर्माण निगम के अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य राजकीय निर्माण निगम मुख्यालय में निदेशक मण्डल की बैठक में

UP_Dy_CM ने कहा कि राजकीय निर्माण निगम की निर्माण कार्यों को लेकर एक विशिष्ट पहचान है, उसे अपनी इस साख का बनाये रखने के लिए विशेष प्रयास करने चाहिए। UP_Dy_CM ने निर्माण निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए कि राजकीय निर्माण निगम प्रदेश के बाहर भी कार्य करने के लिए विशेष प्रयास कर कार्य अर्जित करे। साथ ही व्यावसायिक कार्य प्रणाली अपनाते हुए सूचना प्रौद्योगिकी तंत्र का और विस्तार करे।

UP_Dy_CM ने निर्देश दिए कि यदि कोई ठेकेदार कार्यों को समय से पूर्ण गुणवत्ता के साथ सम्पन्न नहीं करता है, तो उसके विरुद्ध कठोर कार्यवाही करते हुए भविष्य में किसी भी दशा में कार्य करने का अवसर न दिया जाय।

निदेशक मण्डल की बैठक में प्रमुख सचिव लोक निर्माण विभाग नितिन रमेश गोकर्ण, पूर्व अपर मुख्य सचिव लोक निर्माण विभाग सदाकान्त, विशेष सचिव न्याय राकेश कुमार, विभागाध्यक्ष लोकनिर्माण विभाग वी.के. सिंह, प्रबन्ध निदेशक उ.प्र. राजकीय निर्माण निगम राजन मित्तल, प्रबन्ध निदेशक उ.प्र. सेतु निगम उत्तम सिंह गहलोत सहित निदेशक मण्डल के सदस्य मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
btnimage