UPCM मंत्रिमंडल के विधि एवं न्याय मंत्री ने रानी लक्ष्मीबाई वार्ड में लगाई चौपाल

उत्तर प्रदेश।
UPCM मंत्रिमंडल के विधि एवं न्याय, अतिरिक्त ऊर्जा एवं राजनैतिक पेंशन विभाग मंत्री ब्रजेश पाठक अमीनाबाद क्षेत्र के अंतर्गत रानी लक्ष्मीबाई वार्ड में आयोजित चैपाल कार्यक्रम में उपस्थित क्षेत्रीय नागरिकों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार का प्रयास है कि लोगो की कठिनाइयों का निस्तारण प्रमुखता से हो। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट रुप से निर्देशित किया कि जनता की कठिनाइयों एवं समस्याओं को हल करें तथा क्षेत्रीय विकास की योजनाओं को प्राथमिकता से पूर्ण करें।

UPCM मंत्रिमंडल के विधि एवं न्याय, अतिरिक्त ऊर्जा एवं राजनैतिक पेंशन विभाग के मंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा है कि राज्य सरकार ने नागरिकों की समस्याओं को हल करने और शासकीय योजनाओं से आम जनता को अवगत करने के उद्देश्य से शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में चैपाल कार्यक्रम आयोजित करने की व्यवस्था की है। नागरिकों की समस्याओं को हल करने और ग्रामों के समग्र विकास की योजनाएं प्राथमिकता से समयबद्ध पूर्ण करने पर जोर दिया जा रहा है। उन्होंने कहा है कि चैपाल कार्यक्रम लोगों में आज अत्यंत लोकप्रिय होता जा रहा है। जनता में भी विश्वास की भावना जागृत हुई है।

चौपाल में स्थानीय नागरिकों द्वारा पानी एवं बिजली की समस्या से मंत्री को अवगत कराया गया। समस्या को संज्ञान में लेते हुए मंत्री ब्रजेश पाठक ने कड़े निर्देश अधिकारियों को देते हुए पानी की समस्या का समाधान एवं बिजली की निरन्तर आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए आदेशित किया। उन्होंने बरसात के मद्देनजर सड़कों की मरम्मत नालों एवं नालियों की सफाई कराये जाने के निर्देश भी मौके पर उपस्थित अधिकारियों को दिए, जिससे बरसात में जल भराव की समस्या न रहे।

मंत्री ब्रजेश पाठक ने जनहितकारी योजनाओं, प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना, निराश्रित महिला, वृद्धावस्था पेंशन, दिव्यांगज पेंशन योजना, सामूहिक विवाह योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, सौभाग्य योजना के अंतर्गत विद्युतीकरण किए जाने, स्वच्छ शौचालय बनवाने और नगर को स्वच्छ बनाने के बारे में विस्तार से जानकारी दी। चौपाल में मंडल अध्यक्ष दीपक सोनकर, क्षेत्रीय पार्षद, अनिल गुप्ता प्रभारी विधान सभा, पुष्पेन्द्र सोनकर, आशीष सिंह, नितिन उपाध्याय व संबंधित विभाग के सक्षम अधिकारी एवं क्षेत्रीय जनता ने बड़ी संख्या में भाग लिया।

Related Articles

Back to top button
btnimage