UPCM ने उत्तर प्रदेश पावर कारपोरशन द्वारा बनाए गए वेबपोर्टल का शुभारम्भ किया

उत्तर प्रदेश।
UPCM ने अपने सरकारी आवास पर संविदाकर्मियों को सुविधा प्रदान करने के दृष्टिगत और उनका भुगतान समय से कराने हेतु उ.प्र. पावर कारपोरशन द्वारा बनाए गए वेबपोर्टल का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर ऊर्जा मंत्री श्रीकान्त शर्मा भी उपस्थित रहे।

उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन लिमिटेड द्वारा श्रमिकों की समस्याओं के निराकरण, पारदर्शिता एवं संविदाकर्मियों के भुगतान हेतु एक पोर्टल का निर्माण किया गया है। इस पोर्टल पर सम्बन्धित खण्ड अधिकारियों एवं आउटसोर्स एजेन्सी द्वारा अपनी-अपनी आई.डी. एवं पासवर्ड के माध्यम से अनुबंधवार प्रत्येक भुगतान सम्बन्धी सूचनाएं अपलोड की जाएंगी। इस सम्बन्ध में आउटसोर्स एजेन्सी का दायित्व होगा कि वह अपने प्रत्येक श्रमिक का वेतन RTGS से करने, EPF एवं ESI अंशदानों को जमा किए जाने और बीमे आदि की समस्त सूचनाएं पोर्टल में अपलोड करके भुगतान सम्बन्धी विवरण साक्ष्य के रूप में अपलोड करें और सम्बन्धित अधिकारी के कार्यालय में आॅनलाइन पोर्टल पर बिल बीजक भी प्रस्तुत करें।

UPCM उत्तर प्रदेश पावर कारपोरशन द्वारा बनाए गए वेबपोर्टल का शुभारम्भ करते हुए
UPCM उत्तर प्रदेश पावर कारपोरशन द्वारा बनाए गए वेबपोर्टल का शुभारम्भ करते हुए

उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन के अधीन विद्युत वितरण निगमों में आउटसोर्स एजेन्सी के श्रमिकों के माध्यम से 33/11 के.वी. उपकेन्द्रों के परिचालन एवं अनुरक्षण का कार्य कराया जाता है। इन आउटसोर्स एजेन्सी के श्रमिकों की संख्या लगभग 42 हजार है। जिनका अनुबंध खण्डीय एवं मण्डलीय स्तर पर किया जाता है। आउटसोर्स एजेन्सी द्वारा अपने श्रमिकों का समय से वेतन मजदूरी का भुगतान न करने, कम भुगतान करने एवं EPF एवं ESI आदि न जमा करने आदि समस्याएं प्रबन्धन के समक्ष आ रही थी। संविदाकर्मियों को इन समस्याओं का सामना न करना पड़े, इसके लिए यह पोर्टल बनवाया गया है।

इस अवसर पर प्रमुख सचिव ऊर्जा आलोक कुमार, उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन की प्रबन्ध निदेशक श्रीमती अपर्णा यू. और पश्चिमांचल डिस्काॅम के प्रबन्ध निदेशक आशुतोष निरंजन सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
btnimage