UPCM को ऊर्जा मंत्री ने पश्चिमांचल डिस्काॅम के सभी 14 जिलों में सौभाग्य योजना का लक्ष्य पूरा होने पर बधाई दी

उत्तर प्रदेश।
UPCM उनके सरकारी आवास पर पश्चिमांचल डिस्काॅम के सभी 14 जिलों में सौभाग्य योजना के लक्ष्य पूरे होने के उपलक्ष्य में ऊर्जा मंत्री श्रीकान्त शर्मा ने बधाई दी।
UPCM ने इस अवसर पर विद्युत अधिकारियों को निर्देशित किया कि सौभाग्य योजना में विद्युत कनेशन देने की गति को और तेज किया जाय। प्रदेश में कोई भी ऐसा व्यक्ति शेष न रहे जो विद्युत कनेशन का इच्छुक हो। उन्होंने योजना में भ्रष्टाचार को रोकने हेतु कड़ी कार्यवाही के भी निर्देश दिये। उन्होंने भ्रष्टाचार की षिकायत मिलने पर जांच कराकर दोषियों के निलम्बन के साथ-साथ उन्हें जेल भेजने की कार्यवाही करने के भी निर्देश दिये।

ज्ञातव्य है कि प्रदेश में पश्चिमांचल डिस्काॅम के 14 जिलों में सौभाग्य योजना का लक्ष्य पूरा हो गया है। इस तरह यह डिस्काॅम प्रदेश का पहला सौभाग्यशाली डिस्काॅम बन गया है। यहां सभी मजरों एवं गांवों का विद्युतीकरण हो गया है और इच्छुक व्यक्तियों को बिजली उपलब्ध करा दी गयी है। प्रमुख सचिव ऊर्जा एवं पावर कारपोरेशन अध्यक्ष आलोक कुमार ने यह जानकारी देते हुये बताया है कि आगामी 15 दिन के अन्दर यदि कोई सौभाग्य योजना के अन्तर्गत कनेशन प्राप्त करने आयेगा, तो उसे भी इसी योजना के तहत कनेशन दिया जायेगा।
पश्चिमांचल के 14 जिलों में 785768 कनेशन का लक्ष्य था, जिसे पूरा कर लिया गया है। इसमें सहारनपुर, में 93041, बिजनौर में 88594, मुजफ्फरनगर 51332, बुलन्दषहर 84153, मेरठ 44586, मुरादाबाद 91627, बागपत 17603, रामपुर 91181, ज्योतिबाफूले 62614, संभल 77226, शामली 22574, गाजियाबाद 12413, हापुड़ 27337 और गौतमबुद्धनगर 17287 में कनेशन दिये गये हैं। इसके अतिरिक्त, आगरा के 03 जिले-मथुरा, हाथरस एवं चित्रकूट भी सौभाग्य योजना में संतृप्त हो गये हैं।
इस अवसर पर ऊर्जा मंत्री ने भी पश्चिमांचल डिस्काॅम को सौभाग्यशाली डिस्काॅम घोषित किये जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि सौभाग्य योजना में प्रदेश बहुत तेजी के साथ कार्य कर रहा है। कनेशन देने में वह पूरे देश में नम्बर एक पर है।








