UPCM मंत्रिमंडल के चिकित्सा शिक्षा एवं प्राविधिक शिक्षा मंत्री ने गोमती नगर में छठ पूजा पार्क का लोकार्पण किया

उत्तर प्रदेश।
UPCM मंत्रिमंडल के चिकित्सा शिक्षा एवं प्राविधिक शिक्षा मंत्री आशुतोष टंडन ने अपनी विधान मण्डल क्षेत्र विकास निधि से गोमती नगर स्थित विनीत खण्ड में छठ पूजा पार्क और इंटरलाकिंग सड़क एवं जल निकासी हेतु नाली के निर्माण कार्य का लोकार्पण किया। इस अवसर पर क्षेत्रवासियों ने चिकित्सा शिक्षा मंत्री को रामचरित्र मानस महाकाव्य की प्रति भी भेंट की।

इस अवसर पर चिकित्सा शिक्षा एवं प्राविधिक शिक्षा मंत्री ने क्षेत्रवासियों को धनतेरस, दीपावली भाईदूज एवं छठ पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि आज विभिन्न सड़कों का शिलान्यास व पार्क निर्माण का कार्य प्रारम्भ हुआ है। वार्डों का विकास हमारी प्राथमिकता में है। सड़क व पार्क का निर्माण निरन्तर होता रहेगा। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों का कर्तव्य है कि वह अपने क्षेत्र का चहुंमुखी विकास कराएं। उन्होंने क्षेत्रवासियों को आश्वासन दिया कि क्षेत्र में कोई भी सड़क बनने से नहीं छूटेगी।

इस अवसर पर के.के. जायसवाल, संजय राठौर, शैलेन्द्र वर्मा, अरुण राय, परवीन श्रीवास्तव, बालक राम तिवारी, मधुबाला त्रिपाठी, मधु चौधरी, प्रभुनाथ राय, वी.के. मिश्रा सहित क्षेत्रिय जनता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
btnimage