UPCM ने गोरखपुर में 104 करोड़ रु. लागत की दो परियोजनाओं का भूमि पूजन और शिलान्यास किया

उत्तर प्रदेश (गोरखपुर)।
UPCM ने जनपद गोरखपुर के BRD मेडिकल काॅलेज परिसर में कुल 104 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाली दो परियोजनाओं का भूमि पूजन एवं शिलान्यास किया। इनमें 84 करोड़ रुपये की लागत के RMRC भवन 20 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाला CRC भवन एवं दिव्यांगजन के लिए हाॅस्टल का निर्माण शामिल है।

UPCM गोरखपुर BRD मेडिकल काॅलेज परिसर में 104 करोड़ रु. लागत की दो परियोजनाओं का भूमि पूजन और शिलान्यास करते हुए
UPCM गोरखपुर BRD मेडिकल काॅलेज परिसर में 104 करोड़ रु. लागत की दो परियोजनाओं का भूमि पूजन और शिलान्यास करते हुए

इसके साथ ही, उन्होंने आई बैंक का लोकार्पण और स्व. कुंवर बहादुर कौशिक द्वारा लिखित पुस्तक ‘हेमू विक्रमादित्य’ का विमोचन भी किया।

UPCM स्व. कुंवर बहादुर कौशिक द्वारा लिखित पुस्तक 'हेमू विक्रमादित्य' का विमोचन करते हुए
UPCM स्व. कुंवर बहादुर कौशिक द्वारा लिखित पुस्तक ‘हेमू विक्रमादित्य’ का विमोचन करते हुए

UPCM ने इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए निर्माण एजेंसी को निर्देश दिये कि जिन दो परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया है, उनको निर्धारित समय सीमा वर्ष 2020 के अन्तर्गत गुणवत्तायुक्त ढंग से पूर्ण किया जाए। उन्होंने कहा कि पूर्वी उत्तर प्रदेश में कोई ‘आई बैंक’ नहीं था। यह पूर्वी उत्तर प्रदेश का पहला ‘आई बैंक’ है।

UPCM ने कहा कि पूर्वांचल पिछले 40 वर्षों से इंसेफेलाइटिस जैसी बीमारी से प्रभावित रहा है। इस बीमारी पर नियंत्रण पाने के उद्देश्य से RMRC भवन का शिलान्यास किया गया है। यह संस्थान स्वास्थ्य शोध की समग्र स्थिति में सुधार एवं विभिन्न चिकित्सा संस्थानों के लिए अनुसंधान के क्षेत्र में क्षमता निर्माण करेगा। यह शोध केन्द्र पूर्वी उत्तर प्रदेश के लिए काफी लाभकारी सिद्ध होगा। उन्होंने कहा कि वेक्टरजनित बीमारियों का पता कर यदि उसका समय से उपचार किया जाता है, तो निश्चित रूप से अच्छे परिणाम प्राप्त होते हैं।

UPCM ने कहा कि इंसेफेलाइटिस बीमारी से पीड़ित बच्चों की मृत्यु दर 20 से 25 प्रतिशत है। जो बच्चे बचते हैं, उनमें अधिकांश बच्चे शारीरिक रूप से दिव्यांगता के शिकार होते हैं। इस स्थिति पर नियंत्रण पाने के लिए समेकित क्षेत्रीय केन्द्र ‘दिव्यांगजन’ (CRC) की स्थापना की जा रही है। यह मासूमों के सुनहरे भविष्य के लिए बेहतर सिद्ध होगा।

UPCM BRD मेडिकल कॉलेज, गोरखपुर में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए
UPCM BRD मेडिकल कॉलेज, गोरखपुर में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए

UPCM ने कहा कि प्रदेश में 250 करोड़ रुपये की लागत से 8 सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल बनकर तैयार हो गये हैं, जिन्हें अगले माह लोकार्पित किया जायेगा। इसके अलावा, जनपद में एम्स स्थापना की प्रगति काफी तेज है और वर्ष 2020 तक एम्स पूर्ण रूप से संचालित हो जायेगा। शीघ्र ही, 500 बेड के बाल रोग संस्थान का भी संचालन आरम्भ हो जायेगा।

UPCM ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के लिए 13 नये मेडिकल काॅलेज दिये हैं। उन्होंने यह भी बताया कि BHU को एम्स के स्तर का बनाने के लिए भी कार्य किया जा रहा है। इंसेफेलाइटिस पर काफी नियंत्रण पाया गया है। इसके उन्मूलन के लिए आवश्यक है कि सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाये। स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के प्रति लोगों में जागरूकता का होना आवश्यक है, तभी इस बीमारी को नियंत्रित किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि यदि टीमवर्क होगा, तो निश्चित रूप से उसके बेहतर परिणाम होंगे।

इसके पूर्व, UPCM ने सीतापुर नेत्र चिकित्सालय में अस्थायी रूप से निर्मित समेकित क्षेत्रीय केन्द्र ‘दिव्यांगजन’ का लोकार्पण किया और वहां की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। यह केन्द्र अभी अस्थायी रूप से सीतापुर नेत्र चिकित्सालय में संचालित होगा और मेडिकल काॅलेज में भवन तैयार होने के उपरान्त वहां पर शिफ्ट होगा। CRC के संचालन से अब दिव्यांगजनों को बेहतर सुविधाएं मिलने में सुविधा होगी।

UPCM गोरखपुर में स्थित सीतापुर नेत्र चिकित्सालय का उद्घाटन करते हुए
UPCM गोरखपुर में स्थित सीतापुर नेत्र चिकित्सालय का उद्घाटन करते हुए

इस अवसर पर केन्द्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री थावरचंद गहलोत ने कहा कि एक राज्य में एक CRC होता है, लेकिन उत्तर प्रदेश में दो CRC की स्थापना की गयी है। एक लखनऊ में और दूसरा गोरखपुर में। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण के लिए एक्ट बनाया गया है, जिसकी अन्य देशों में भी सराहना की जा रही है। प्रदेश में लगभग 3,000 कैम्प आयोजित कर लाखों की संख्या में दिव्यांगजनों को लाभान्वित किया गया है। दिव्यांगजनों के हितार्थ अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि 3 लाख दिव्यांगजनों को कौशल प्रशिक्षण और 7 लाख दिव्यांगजनों को 3 से 4 प्रतिशत की दर पर ऋण उपलब्ध कराया गया है। कौशल प्रशिक्षण के तहत 2,000 का मानदेय भी दिया जाता है।

केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जे.पी. नड्डा ने कहा कि अच्छी नीयत से कार्य करने से विकास होता है। 84 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस रिसर्च सेण्टर में आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी, जो बीमारियों की जानकारी उपलब्ध कराने में सहायक होंगी। उन्होंने निपाह वायरस के बारे में चर्चा करते हुए कहा कि समय से निपाह वायरस के बारे में जानकारी मिल जाने से सही इलाज में सहायता मिलती है। यह वायरोजी सेण्टर की देन है। गोरखपुर में J.E./A.E.S. से बचाव एवं नियंत्रण के लिए UPCM ने लगातार कार्य किया है।

इस अवसर पर चिकित्सा एवं प्राविधिक शिक्षा मंत्री आशुतोष टंडन, जनप्रतिनिधिगण, अपर मुख्य सचिव सूचना अवनीश कुमार अवस्थी, प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा रजनीश दुबे, हेल्थ रिसर्च के सचिव डाॅ. बलराम भार्गव तथा शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
btnimage