परिवहन निगम: क्षेत्रीय प्रबंधकों, सेवा प्रबंधकों एवं सहायक क्षेत्रीय प्रबंधकों की समीक्षा बैठक

परिवहन निगम मुख्यालय सभागार में अध्यक्ष एल वेंकटेश्वर लू द्वारा मासूम अली सरवर प्रबंध निदेशक, अन्नपूर्णा गर्ग, अपर प्रबंध निदेशक एवं परिवहन निगम मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में गाजियाबाद, हरदोई, मेरठ, देवीपाटन, नोएडा, आगरा, सहारनपुर,अलीगढ़, मुरादाबाद एवं बरेली क्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधकों, सेवा प्रबंधकों एवं सहायक क्षेत्रीय प्रबंधकों की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई।

मेरठ, सोहराबगेट, बड़ौत, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बुद्धविहार, चांदपुर, धामपुर, पीतलनगरी, बदायूं लखीमपुर, कासगंज, खीरी, मुरादाबाद हाथरस, अलीगढ़, एटा, गोंडा, बलरामपुर एवं साहिबाबाद डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधकों को न्यून प्रतिफल देने पर रोष व्यक्त किया गया एवं चेतावनी दी गई।
देवीपाटन एवं हरदोई क्षेत्र द्वारा संताेजनक प्रतिफल प्राप्त होने पर अपने प्रतिफलों में सुधार करने के निर्देश दिए गए।
क्षेत्रीय प्रबंधक नोएडा क्षेत्र एवं सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक नोएडा डिपो को उनके उच्च प्रतिफल (प्रथम स्थान) प्राप्त होने पर प्रशंसा की गयी।
समीक्षा बैठक में प्रत्येक बस को 6000 किलोमीटर प्रति वाहन संचालित करने, गैर-टिकट राजस्व मे बढ़ोत्तरी, प्रतिदिन की आउट शेडिंग, अनुपयोगी बसे, ईधन अवसत एवं बस स्टेशनो पर कैन्टींस/स्टाल्स किराए पर उठाने के संबंध में समीक्षा की गई ।
अपर प्रबंध निदेशक महोदया द्वारा ऑनलाइन रिजर्वेशन सिस्टम को सद्ढ़ं किए जाने, बस रिजर्वेशन कैंसिलेशन किसी भी दशा में न किये जाने एवं हेल्पलाइन पर प्राप्त शिकायतों को श्रेणीबद्ध कर निस्तारण करने के निर्देश दिए गए।
प्रमुख सचिव द्वारा डिपो वर्कशॉप को आधुनिक बनाने के उद्देश्य पर विचार करने के निर्देश दिए।
प्रमुख सचिव द्वारा क्षेत्रीय स्तर पर एक कमेटी घटित कर ईधन औसत, अर्जित किलोमीटर, सेवित एवं असेवित गांव के विषय में कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।

Related Articles

Back to top button
btnimage