परिवहन निगम: मुख्य प्रधान प्रबंधक ने लखनऊ में विभिन्न बस स्टेशन का निरीक्षण किया

परिवहन निगम, मुख्य प्रधान प्रबंधक (प्रशासन)/नोडल अधिकारी, लखनऊ क्षेत्र द्वारा क्षेत्रीय प्रबंधक, सेवा प्रबंधक, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक (वित) लखनऊ क्षेत्र के साथ क्षेत्र के आलमबाग बस टर्मिनल, चारबाग बस स्टेशन, कैसरबाग बस स्टेशन एवम् अवध बस स्टेशन (कमता) का औचक निरीक्षण किया।

बस स्टेशनों पर उपलब्ध यात्री सुविधाओं यथा पेयजल (वाटर कूलर), यात्री प्रतीक्षालय, एoसीo, प्रसाधन (यूरिनल/शौचालय) स्टेशन परिसर की साफ सफाई का महोदय द्वारा निरीक्षण किया।

साथ ही आलमबाग बस टर्मिनल पर 2 वाटर कूलर लगाए जाने के निर्देश मेसर्स शालीमार के प्रतिनिधि रितेश श्रीवास्तव को दिए गए।








