विश्व पर्यटन दिवस पर पर्यटन मंत्री ने पर्यटकों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी

उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर विदेशी एवं घरेलू पर्यटकों, टेªवल एजेंट, टूर आपरेटर तथा सेवा क्षेत्र में लगे हुए व्यवसायियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

विश्व पर्यटन दिवस की पूर्व संध्या पर दिये गये संदेश में पर्यटन मंत्री ने कहा है कि पर्यटन एक उद्योग का रूप लेता जा रहा है। इस क्षेत्र में रोजगार तथा आमदनी की असीमित संभावनायें हैं। उ0प्र0 सरकार पर्यटन उद्योग को बढ़ावा देने के लिए यशस्वी मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में पर्यटन पर विशेष फोकस किया है।

उ0प्र0 की बेहतरीन कानून व्यवस्था तथा अन्तर्राष्ट्रीय स्तर की अवस्थापना सुविधाओं के विकास के कारण देशी-विदेशी सैलानियों का प्रदेश में बड़ी तेजी से आगमन हुआ है। जिसके फलस्वरूप उ0प्र0 वर्ष-2022 में घरेलू पर्यटन में पूरे देश में प्रथम स्थान पर रहा है। उन्होंने कहा कि उ0प्र0 में विश्वस्तरीय पर्यटन स्थल के अलावा यूनिस्को संरक्षित पर्यटन स्थल हैं। इसके अलावा काशी, मथुरा तथा अयोध्या जैसे धार्मिक स्थल भी विद्यमान हैं।

जयवीर सिंह ने विश्व पर्यटन दिवस पर सैलानियों से अपील किया है कि उ0प्र0 उनके स्वागत के लिए नये कलेवर के साथ तैयार है। ’’यूपी नहीं देखा तो इंडिया नहीं देखा’’ इस स्लोगन को धरातल पर उतारने में आपका अहम योगदान होगा। इसलिए उ0प्र0 एक बार अवश्य आयें। उन्होंने यह भी कहा कि पर्यटन उद्योग के बढ़ने से प्रदेश को 10 खरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने में आपका अहम् योगदान होगा। इसलिए विश्व पर्यटन दिवस पर प्रदेश में पधारने के साथ ही दूसरों को प्रदेश की उपलब्ध पर्यटन विकास की सुविधाओं का लाभ लेने के लिए जागरूक करें।

Related Articles

Back to top button
btnimage