महापौर ने गोमती नगर विस्तार में केजीएमयू के ट्रांसफ्यूजन विभाग के सहयोग से ब्लड डोनेशन कैंप का शुभारम्भ किया

लखनऊ।
एक कोशिश ऐसी भी संस्था द्वारा ग्रीनवुड अपार्टमेंट एपीके गोमती नगर विस्तार में केजीएमयू के ट्रांसफ्यूजन विभाग के सहयोग से ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया गया। इस कैम्प का शुभारंभ महापौर श्रीमती संयुक्ता भाटिया के द्वारा किया गया। इस अवसर पर बोलते हुए महापौर संयुक्ता भाटिया ने कहा कि रक्तदान आज के युग मे महादान है।जो व्यक्ति रक्त का दान करता है इससे बड़ा कोई दान नही है।उन्होंने कहा कि हमने अक्सर देखा है कि बहुत लोगों को रक्त की आवश्यकता पड़ती है लेकिन मौके पर उन्हें उस ग्रुप का रक्त नही मिल पाता है जिस कारण उन्हें बहुत समस्या का सामना करना पड़ता है।इस तरह के कार्यक्रम आयोजित करने से एक तो हम लोगो को रक्तदान के लिए प्रेरित करते है और कभी अगर किसी जरूरतमंद व्यक्ति को रक्त की जरूरत पड़ती है तो हम आपसी सम्पर्क से जरूरतमंद व्यक्ति को रक्त प्रदान कर सकते है।क्योंकि रक्तदान करने से एक तो हमे अपना ब्लड ग्रुप भी पता रहता है जिससे हम जरूरतमंद लोगों तक रक्त पहुंचा सकते है और दूसरा लोगों में सेवा का भाव भी पैदा होता है।
संस्था की अध्यक्षा श्रीमती वर्षा वर्मा ने बताया कि संस्था के माध्यम से बेसहारा व निराश्रित व्यक्तियों की सेवा के साथ-साथ विगत 7 वर्षों से नियमित रूप से रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाता रहा है।इस रक्तदान शिविर में उमाशंकर दुबे मयंक तिवारी अनुराग मिश्रा रंजना मिश्रा डॉ अमित वर्मा ओमकार सिंह व सुनीता सिंह सहित अन्य 45 व्यक्तियों के द्वारा रक्तदान किया गया। इस कार्यक्रम में कार्यक्रम 25 से अधिक बार रक्तदान करने वाले परमजीत सिंह , अनुराग मिश्रा , अफान खान , हितेश वर्मा , प्रफुल्ल चतुर्वेदी , ऋषि रस्तोगी को महापौर के द्वारा सम्मानित किया गया ।इस कार्यक्रम में महापौर संग समाजसेवी रेशू भाटियाजी, पार्षद अनुराग मिश्रा , आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष अनिल शर्मा , बीके श्रीवास्तव , महेश शंखनादि सहित अन्य वरिष्ठ समाजसेवी एवं आमजन उपस्थित रहे।








