रैनबसेरों की व्यवस्थाओं का मुआयना करने मंडलायुक्त निकली फील्ड पर

लखनऊ 26 दिसम्बर 2022
रैनबसेरों की व्यवस्थाओ का मुआयना करने के उद्देश्य से मंडलायुक्त निकली फील्ड पर, लगातार आज रात्रि में 3 घंटे तक शहर के विभिन्न रैन बसेरा का किया औचक निरीक्षण साथ ही जरूरतमंदों को कंबल वितरण मंडलायुक्त द्वारा किया गया.

मंडलायुक्त डॉ रोशन जैकब अचानक पहुँची मिठाई वाला चौराहा स्थित अस्थाई रैनबसेरा, रैन बसेरा स्थाई ग्रह चिनहट (मल्हौर रोड), आश्रय गृह रैन बसेरा उमराव हाता (निशातगंज), स्वामी विवेकानंद अस्पताल के सामने अस्थाई रैन बसेरा, जोन 8 राजा राम अस्पताल के सामने रैन बसेरा (कानपुर रोड),लिया की गई व्यवस्थाओ का जायजा।

अस्थाई रैनबसेरे के निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि पीने के पानी, भोजन की व्यवस्था ससमय कराते रहे साथ ही रैनबसेरों पर रुकने वालों पुरुष और महिलाओं से किया संवाद और जानकारी लिया कि किसी प्रकार की समस्या आप लोगों को तो नहीं हो रही है संबंधित द्वारा बताया गया कि किसी प्रकार की समस्या नहीं है.

शीत ऋतु के मद्देनजर मंडलायुक्त के कड़े निर्देश, किसी भी दशा में निराश्रित लोगो को नही दिया जाए खुले में सोने, पहुचाए उनको नज़दीकी रैनबसेरे में.

निराश्रित व ज़रूरतमन्दों को रैनबसेरों में पहुँचाने के उद्देश्य से मंडलायुक्त द्वारा समस्त अधिकारियों को दिए निर्देश, संबंधित अधिकारी फील्ड में रहते हुए अपने अपने क्षेत्रों में खुले में सोने वालों को पहुँचाये रैनबसेरे और ज़रूरतमन्द लोगो को कम्बल उपलब्ध कराए।

शीत लहर के दृष्टिगत ज़रूरतमन्द लोगो के लिए कम्बलों और रैनबसेरों की कोई कमी नही होने पाये, जिन जिन रैन बसेरों में महिलाएं रुक रही हैं वहां पर चौकीदारी की व्यवस्था और अच्छे से करा लिया जाए। उन्होंने संबंधित अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि डॉक्टर नियमित रूप से रैन बसेरों का विजिट करते रहें। उन्होंने निर्देश दिया कि नगर निगम के सभी जोन के जोनल अधिकारी अपनी गाड़ियों में कंबल पर्याप्त मात्रा में रखे रहें और जरूरतमंदों को वितरण करें-मंडलायुक्त

Related Articles

Back to top button
btnimage