UPCM मंत्रिमंडल की राज्यमंत्री स्वाति सिंह ने चौपाल लगाकर जनता की समस्याएं सुनीं

उत्तर प्रदेश।
UPCM मंत्रिमंडल और लखनऊ के सरोजनी नगर क्षेत्र से विधायक, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एनआरआई, बाढ़ नियंत्रण, कृषि निर्यात एवं विदेश व्यापार, कृषि विपणन, महिला एवं परिवार कल्याण, मातृ एवं शिशु कल्याण स्वाती सिंह ने अपने विधान सभा क्षेत्र के खरिका द्वितीय वार्ड स्थित वृन्दावन कालोनी में चौपाल लगाकर स्थानीय निवासियों की समस्याओं को सुना। चौपाल में राज्यमंत्री ने क्षेत्रीय नागरिकों की आवश्यकाताओं की पूर्ति और समस्याओं के शीघ्र निदान के दृष्टिगत उप-जिलाधिकारी सरोजनी नगर, खाद्य एवं रसद विभाग, जल संस्थान, स्वास्थ्य विभाग और समाज कल्याण विभाग के संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही यथोचित कार्यवाही के लिए उपस्थित रहने के निर्देश भी दिए।

इस अवसर पर मंत्री स्वाती सिंह ने स्थानीय जनता को कहा कि क्षेत्र मे सीवर लाइन न होना एक बड़ी समस्या है, जिसके निदान के लिए वे शीघ्र अधिकारियों से वार्ता करेंगी। उन्होंने जलभराव की समस्या दूर करने के लिए नगर निगम के अधिकारियों को नालों की सफाई करवाने और जल निकासी को समुचित कराने के निर्देश दिए।

चौपाल में स्थानीय नागरिकों ने 2010 से एकमुश्त गृहकर वसूली के नगर निगम के नोटिस पर राज्यमंत्री से बात करते हुए इस वसूली को वर्तमान वित्तीय वर्ष से नियमित करने का अनुरोध किया और प्रार्थना पत्र दिया। चौपाल में राशन कार्ड न बन पाने की समस्या प्रस्तुत करने पर राज्यमंत्री ने मौके पर ही खाद्य एवं रसद विभाग के अधिकारी को प्रार्थना पत्र पर त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिए। नागरिकों ने मंत्री स्वाति सिंह को महिला पेंशन योजना, दिव्यांगजन पेंशन योजना, विधवा पेंशन योजना का नियमित लाभ प्राप्त न हो पाने की समस्या से भी अवगत कराया। मौके पर उपस्थित समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों ने पेंशन लाभ के बैंकों में आने की सम्पूर्ण प्रक्रिया अवगत कराते हुए लाभार्थियों को सन्तुष्ट किया।

चौपाल में लेसा विभाग के अधिकारी ने प्री-पेड मीटर द्वारा बिजली कनेक्शन प्राप्त करने की जानकारी दी। विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, स्वच्छ भारत मिशन के तहत ‘अटल अमृत मिशन योजना’, सामूहिक विवाह योजना, सौभाग्य योजना जैसी अनेक जनहितकारी योजनाओं की जानकारी चौपाल में दी।

Related Articles

Back to top button
btnimage