UPCM की ‘ग्राम स्वाराज्य योजना’ के अंतर्गत अम्बेडकरनगर में चौपाल का आयोजन हुआ

रिपोर्ट – राम उजागिर चौहान।
उत्तर प्रदेश (अम्बेडकरनगर)।
UPCM सरकार में अम्बेडकरनगर जनपद में विकास खण्ड जलालपुर के पेठिया गॉव में ‘ग्राम स्वाराज्य योजना’ अन्तर्गत चौपाल का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर कार्यक्रम में भाजपा अवध प्रान्त के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राम प्रकाश यादव, प्रदेश कारिकारणी सदस्य धर्मवीर मिश्र, भाजपा के निबर्तमान प्रत्याशी डॉ राजेश सिंह, भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिला अध्यक्ष रामफेर कन्नौजिया समेत भाजपा कार्यकर्ता विभिन्न विभागो के अधिकारी कर्मचारी व सैकडो़ की संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
चौपाल कार्यक्रम में राशन कार्ड, पेयजल संकट, विद्युत व्यवस्था, ग्रामीणो के सामने अधिकारियो कर्मचारियो को भारी विरोध का सामना करना पड़ा।
चौपाल कार्यक्रम में भाजपा नेताओं द्वारा उज्जला योजना, किसान ऋण मोचन योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना , स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय योजना समेत केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा संचालित अन्य कल्याणकारी योजनाओं के बारे मे विस्तार से जानकारी दी गयी।








