पुराने बिजली के तारों को हटाकर लगाए गए नए तार

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के सरोसा भरोसा पावर हाउस क्षेत्र के ग्राम पान खेड़ा गांव में बिजली के खंभों पर जर्जर व पुराने तारों को हटवा कर ग्राम प्रधान ने नए तार लगवाएं। पान खेड़ा गांव में काफी समय से बिजली के खंभों पर तार खराब पड़े हुए थे।

गांव के लोगों को बिजली की समस्या के साथ खतरा भी बना हुआ था जिसे ग्राम प्रधान रामनरेश राजपूत ने पुराने तारों को हटाकर नए तार लगवाए। खंभों पर काफी पुराने तार होने के कारण खतरा बना हुआ था जिसकी शिकायत ग्राम प्रधान रामनरेश राजपूत को मिली ग्राम प्रधान ने मामले को संज्ञान में लेकर सरोसा भरोसा पावर हाउस के जे.ई आनंद सिंह और बिजली कर्मचारी अवनीश यादव की सहायता से खंभों पर खराब तारों को बदलवाकर नए तार लगवाए.

ग्रामीणों में खुशी की लहर

ग्राम प्रधान रामनरेश राजपूत ने बताया हम अपने क्षेत्रीय जनता कि हमेशा पूरी तरह से मदद करते रहेंगे। सुख दुःख में अपने क्षेत्रीय जनता के साथ में हमेशा तत्पर रहूंगा। समस्त ग्राम वासियों ने प्रधान, जे.ई और कर्मचारी अवनीश यादव को तहे दिल से धन्यवाद दिया।

Related Articles

Back to top button
btnimage