‘अमृत भारत स्टेशन योजना’ के सम्बन्ध में उत्तर रेलवे DRM ने की प्रेस वार्ता

  • मंडल रेल प्रबंधक ने योजना की विशेषताओं की विस्तृत जानकारियों से अवगत कराया

लखनऊ।

आज 04 अगस्त को उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल के मण्डल कार्यालय के सभागार में एक पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गयाI इस प्रेस वार्ता में मण्डल रेल प्रबंधक, डॉ. मनीष थपल्याल ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए “अमृत भारत स्टेशन योजना” के अंतर्गत मण्डल के 15 स्टेशनों के पुनर्विकास के सम्बन्ध में विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान की।

विदित है कि इस योजना के अंतर्गत आगामी रविवार दिनांक 06अगस्त 23 को प्रधानमंत्री नरेंद मोदी द्वारा मण्डल के 15 स्टेशनों सहित पूरे भारत वर्षके 508 स्टेशनों का वर्चुअल शिलान्यास किया जायेगा।

इस विषय में मण्डल रेल प्रबन्धक ने अवगत कराया कि इस योजना के अंतर्गत मंडल के अमेठी ,दर्शन नगर, बाराबंकी जं., भदोही जं.,।जौनपुर जं०, शाहगंज, जंघई , उतरेटिया , प्रतापगढ़, प्रयाग जं०, फूलपुर , रायबरेली, सुल्तानपुर , उन्नाव एवं काशी स्टेशन चयनित किये गए है और इन स्टेशनों को पुनर्विकसित करके आधुनिक यात्री सुविधाओं से युक्त किया जायेगा तथा यह सभी स्टेशन विश्वस्तरीय सुविधाओं से सुसज्जितकिये जायेंगे I

स्टेशन के नाम लागत (करोड़ में)

  • 1. काशी 350.0
  • 2. राय बरेली 40.7
  • 3. जौनपुर जं० 38.7
  • 4. प्रयाग जं० 38.6
  • 5. सुल्तानपुर जं० 36.9
  • 6. उतरेटिया जं० 36.0
  • 7. बाराबंकी जं० 33.4
  • 8. प्रतापगढ़ जं० 32.6
  • 9. उन्नाव जं० 29.8
  • 10. जंघई जं० 28.4
  • 11. अमेठी 22.7
  • 12. भदोही 22.2
  • 13. दर्शन नगर 21.9
  • 14. फूलपुर 21.4
  • 15. शाहगंज जं० 20.3

Related Articles

Back to top button
btnimage