नगर निगम ग्राम सरोसा भरोसा : अवैध कब्जेदारों के ऊपर दर्ज हुई एफआईआर

नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह के निर्देशन में अपर नगर आयुक्त पंकज श्रीवास्तव के नेतृत्व में लखनऊ नगर निगम में निहित ग्राम सरोसा भरोसा के गाटा संख्या 1495 क्षेत्रफल 2.143 है जो नगर निगम की सम्पत्ति है उक्त गाटे पर गिरधारी लाल पुत्र राम प्रसाद व संजय कुमार सर्वेश कुमार पुत्र लाला राम ने अवैध कब्जा कर मकान का निर्माण कर रहे है। उक्त स्थल व अभिलेख का परीक्षण/निरीक्षण किया गया। निर्माण कर्ताओं द्वारा नगर निगम से कोई अनापत्ति प्रमाण पत्र नहीं लिया गया है।
नगर निगम की टीम नायब तहसीलदार राजेंद्र कुमार और लेखपाल अनुपम द्वारा इनसे एल. डी.ए द्वारा स्वीकृत नक्शा भी मांगा गया। इनके द्वारा कोई नक्शा या अभिलेख उपलब्ध नहीं कराया गया। प्रश्नगत भूमि नगर निगम की है व एल.डी.ए की सीमा में निहित है।
उक्त के सम्बंध में गिरधारी लाल, सर्वेश कुमार द्वारा लगभग ,8000 वर्ग फीट और एवं शहजादे द्वारा 4000 वर्ग फीट के ऊपर सरकारी जमीन पर कब्जा लगातार कर निर्माण कार्य किया जा रहा है इस संपत्ति की बाजारू कीमत लगभग 3, करोड़ रूपये है इसमें एफआईआर दर्ज करवाई गयी।
एलडीए को भी इस संबंध में बिना एनओसी और नक्शा पास किए निर्माण किए जाने पर कार्यवाही के लिए पत्र भेजा गया है