एलडीए ने प्रवर्तन जोन-6 के हुसैनगंज में बने अवैध निर्माण को किया सील

लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष डाॅ0 इन्द्रमणि त्रिपाठी के निर्देश पर शहर में अवैध निर्माण के खिलाफ लगातार चलाये जा रहे अभियान के क्रम में मंगलवार को प्रवर्तन जोन-6 की टीम ने बड़ी कार्यवाही की। इस दौरान हुसैनगंज क्षेत्र में अवैध रूप से किये जा रहे निर्माणों को सील किया गया।
प्रवर्तन जोन-6 के जोनल अधिकारी ने बताया कि हुसैनगंज में बाबू बनरसी दास वार्ड के अंतर्गत जगह जगह अवैध निर्माण कार्य कराया जा रहा था। जिसे एलडीए ने सील कर दिया। प्राधिकरण से मानचित्र स्वीकृत कराये बिना किये जा रहे इन अवैध निर्माणों के विरूद्व विहित न्यायालय द्वारा वाद योजित करते हुए सीलिंग की कार्यवाही की गयी।
इसके अनुपालन में सहायक अभियंता के नेतृत्व में अवर अभियंता भानु प्रकाश वर्मा द्वारा प्रश्नगत स्थलों को सील कर दिया गया।








