क्या लखनऊ CMO और ACMO की विशेष कृपा से संचालित हो रहा यह अस्पताल?

राजधानी लखनऊ में निजी अस्पतालों की बाढ़ सी आ गयी है जिसका मुख्य कारण लखनऊ मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में बैठे भ्रष्ट अधिकारी हैं. लखनऊ CMO कार्यालय में निजी अस्पतालों के पंजीकरण को लेकर जमकर धांधली हो रही है लेकिन CMO साहब अपने AC कार्यालय में अपनी कुर्सी तोड़ने में व्यस्त हैं.
लखनऊ के दुबग्गा क्षेत्र में कई ऐसे निजी अस्पताल संचालित किये जा रहे हैं जिनका पंजीकरण लखनऊ मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में नहीं है. लेकिन उच्च अधिकारियों की साठ गांठ के चलते ऐसे फर्जी अस्पताल फल फूल रहे हैं. जो आम जनता की जान से खिलवाड़ करके स्वास्थ्य विभाग पर सवाल खड़े करते हैं.
RTI के माध्यम से CMO कार्यालय से प्राप्त निजी अस्पतालों की सूची में दुबग्गा क्षेत्र में संचालित L.M.C. हॉस्पिटल का नामों-निशान नहीं है. जिससे स्पष्ट होता है कि दुबग्गा क्षेत्र में संचालित L.M.C. हॉस्पिटल पूरी तरह से फर्जी है और पंजीकरण नहीं है.
अब सवाल है कि अगर यह L.M.C. हॉस्पिटल पंजीकृत है तो RTI के माध्यम से दी गयी निजी अस्पतालों की सूची में जरूर कुछ हेराफेरी है. साथ ही अधिकारियों की भी इसमें कोई मिलीभगत है.
लखनऊ मुख्य चिकित्सा अधिकारी मनोज अग्रवाल से किसी भी खबर के संबंध में बात की जाती है, तो ACMO AP Singh पर छोड़ देते हैं. अब ऐसा लगता है कि CMO मनोज अग्रवाल को कुर्सी छोड़कर ACMO को उनकी कुर्सी पर बैठा देना चाहिए। क्योंकि CMO साहब किसी भी मामले को गंभीरता से नहीं लेते।








