खुशखबरी – पत्रकार हित में एक बड़ा फैसला, पत्रकार कल्याण कोष में ₹80 लाख 31 हजार रुपए की राशि जारी
राज्य के सभी मान्यता प्राप्त पत्रकारों, चाहे वे जिले स्तर के हों या राज्य मुख्यालय से संबद्ध, सभी के लिए पत्रकार कल्याण कोष में ₹80 लाख 31 हजार रुपए की राशि का शासनादेश जारी

उत्तर प्रदेश सरकार ने पत्रकारों के हित में एक सराहनीय निर्णय लिया है। राज्य के सभी मान्यता प्राप्त पत्रकारों, चाहे वे जिले स्तर के हों या राज्य मुख्यालय से संबद्ध, सभी के लिए पत्रकार कल्याण कोष में ₹80 लाख 31 हजार रुपए की राशि का शासनादेश जारी कर दिया गया है।
यह उपलब्धि उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति (पुनर्गठित) के निरंतर प्रयासों का परिणाम है, जो पिछले छह महीनों से पत्रकारों के कल्याण से जुड़े मुद्दों — जैसे आयुष्मान कार्ड के तहत इलाज में होने वाले खर्च और अन्य समस्याओं — को लेकर लगातार सरकार से संवाद कर रही थी।
इस महत्वपूर्ण निर्णय के लिए उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति (पुनर्गठित) के प्रभात त्रिपाठी ने प्रमुख सचिव, सूचना विभाग संजय प्रसाद और सूचना निदेशक विशाल सिंह को धन्यवाद दिया।
जिन्होंने पत्रकारों के हित में यह बड़ी पहल करते हुए पत्रकार कल्याण कोष में ₹80 लाख 31 हजार रुपए स्वीकृत करवाए।
इसके साथ ही, इस निर्णय में सहयोग हेतु वित्त मंत्री सुरेश खन्ना भी बधाई के पात्र हैं।
पत्रकार कल्याण निधि में प्राप्त यह राशि पत्रकारों की स्वास्थ्य सुविधाओं और आपात जरूरतों को पूरा करने में सहायक सिद्ध होगी। यह हाल के समय में पत्रकारों के हित में उठाया गया एक बड़ा कदम है।
उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति (पुनर्गठित) ने इस मुद्दे को पिछले एक वर्ष से पूरी मजबूती से उठाया, और आज उसका सकारात्मक परिणाम सामने आया है।
हमें पूर्ण विश्वास है कि समिति द्वारा मुख्यमंत्री के समक्ष रखी गई अन्य मांगें — विशेषकर वरिष्ठ पत्रकारों के लिए पेंशन योजना — भी जल्द पूरी होंगी। इस दिशा में सूचना निदेशक विशाल सिंह ने कार्य प्रारंभ कर दिया है।
अगर हमारे सभी साथी समिति को इसी तरह मजबूती से सहयोग देते रहे, तो पत्रकारों के हित में और भी बड़े निर्णय जल्द ही साकार होंगे।
उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति (पुनर्गठित) की ओर से सरकार व अधिकारियों को धन्यवाद!








