DM लखनऊ द्वारा किया गया अभिभावकों से संवाद, यातायात नियमों के बारे में किया जागरूक

लखनऊ 03 अगस्त 2022।
विद्यालयों के छूटने के समय लगने वाले ट्रैफिक जाम के दृष्टिगत आज ज़िलाधिकारी सूर्य पाल गंगवार स्वयं लमार्ट गर्ल्स स्कूल पहुँचे और ट्रैफिक व्यवस्था का जायज़ा लिया। मौके पर ट्रैफिक पुलिस के द्वारा वाहनों का आवागमन कराया जा रहा था। ज़िलाधिकारी द्वारा भृमण करते हुए विद्यालय प्रबंधन से वार्ता की गई और निर्देश दिया गया कि विद्यालय छूटने के समय पर्याप्त संख्या में ट्रेंड गार्डो की नियुक्ति तत्काल करना सुनिश्चित किया जाए। उक्त गार्ड विद्यालय परिसर के बाहर ट्रैफिक पुलिस से समन्वय स्थापित करते हुए सुचारू रूप से यातायात का आवागमन कराना सुनिश्चित करेंगे।
ज़िलाधिकारी द्वारा निरीक्षण के दौरान अभिभावकों से भी संवाद किया गया और उनको यातयात नियमो के सम्बंध में जागरूक भी किया गया। ज़िलाधिकारी द्वारा बताया गया कि जिन विद्यालय के परिसर में जगह है वह विद्यालय अपने परिसर के अंदर स्टाफ के वाहनों की पार्किंग कराना सुनिश्चित कराएंगे। कल से इस सम्बंध में एक विशेष अभियान भी चलाया जाएगा, जिसमे यह देखा जाएगा कि विद्यालय परिसर के बाहर विद्यालय स्टाफ के वाहन पार्क तो नही है।
ज़िलाधिकारी द्वारा बताया गया कि पेटेंड रोड पर कोई भी वाहन खड़े नही होंगे। साथ ही मुख्य सड़क छोड़ कर अभिभावकों द्वारा आस पास की सड़कों का प्रयोग वाहन पार्क करने के लिए किया जाए। ताकि मुख्य रोड पर आवागमन अवरुद्ध न होने पाए। उन्होंने बताया कि अधिकतर देखा जाता है कि अभिभावक विद्यालय छूटने के समय से काफी जल्दी विद्यालय पहुंच जाते हैं, ऐसी स्थिति में अभिभावक अपने वाहनों को विद्यालय से 500 मी0 से 1 किमी की दूरी पर पार्क करे, ताकि रोड पर ट्रैफिक का लोड कम रहे और विद्यालय छूटने के समय अपने वाहन को विद्यालय के पास जा कर बच्चो को ले।
उक्त निरीक्षण में अपर नगर मजिस्ट्रेट द्वितीय, ए0डी0सी0पी0 ट्रैफिक मुख्यालय व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।








