LDA जोन 7 के ठाकुरगंज क्षेत्र में अनाधिकृत निर्माण सील

लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष डाॅ0 इन्द्रमणि त्रिपाठी द्वारा शहर में अनाधिकृत निर्माणों के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही किये जाने के निर्देशों के क्रम में बुधवार को ठाकुरगंज क्षेत्र में हो रहे अनाधिकृत निर्माण को सील किया गया।
प्रवर्तन जोन-7 के जोनल अधिकारी/विहित प्राधिकारी डी.के. सिंह ने बताया कि थाना-ठाकुरगंज के अन्तर्गत दशरथ यादव द्वारा हाइटेक हास्पिटल के पहले, गार्डेन हाउस इन्फ्रा लिमिटेड आफिस के पास, लालाबाग, रिंग रोड, रेलवे ब्रिज के पहले, लखनऊ पर लगभग 160 वर्गमीटर भूखण्ड क्षेत्रफल में प्राधिकरण से बगैर नक्शा पास कराये अनाधिकृत रूप से भूतल का निर्माण कार्य पूर्ण कर प्रथम तल पर निर्माण किया जा रहा था।
अनाधिकृत निर्माण किये जाने पर उक्त के विरुद्ध विहित न्यायालय में वाद संख्या-12/2021 योजित किया गया था। इसके दृष्टिगत परिसर को सील किये जाने के आदेश दिये गए थे।
उक्त आदेश के अनुपालन में प्राधिकरण के प्रवर्तन जोन-7 के अभियन्ताओं द्वारा थाना ठाकुरगंज की पुलिस बल व प्राधिकरण पुलिस बल तथा क्षेत्रीय सुपरवाइजरों/कर्मियो के अथक प्रयास/सहयोग से प्रश्नगत स्थल पर कराये गये अनाधिकृत निर्माण को सील किया गया।










