मण्डलायुक्त डा0 रोशन जैकब ने नगर आयुक्त इन्द्रजीत सिंह के द्वारा कराये जा रहे कार्यों की प्रशंसा की

लखनऊ 03 अगस्त 2022
मण्डलायुक्त डा0 रोशन जैकब ने आज केन्द्रीय कार्यशाला आर0आर0 विभाग (नगर निगम) का किया औचक निरीक्षण। निरीक्षण के दौरा न गाड़ियों की स्थिति तथा गाड़ियों की संख्या के बारे में विधिवत चर्चा की गई, साथ ही साथ सभी गाड़ियों में जी0पी0एस0 शत-प्रतिशत लगाना सुनिश्चित किया जायें। मण्डलायुक्त ने श्री इन्द्रजीत सिंह (नगर आयुक्त) के द्वारा कराये जा रहे कार्यों की प्रशंसा/सराहना व्यक्त किया।
मण्डलायुक्त ने सभी सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जो भी कर्मचारियों के वेतन पेडिंग है उनका भुगतान युद्ध स्तर पर कराया जाये और साथ ही साथ जो भी नई गाड़ियां यहां पर खड़ी है उनको जोनवार डिवाइड करके साफ-सफाई व्यवस्था में लगाना सुनिश्चित किया जाये तथा साफ-सफाई कर रहे कर्मचारियों को ड्रेसकोड/जिस पर स्लोगन लिखा हो, उपलब्ध कराया जाये।
नगर निगम के कुल 794 वाहनों को कार्य योग्य बनाकर उनको डेन्ट-पेन्ट कराया।
कुल 108 निष्प्रयोज्य वाहनों में से 48 वाहनों को निष्प्रयोज्य बनाया गया है उनमें तत्काल कार्यवाही करते हुए शेष 60 वाहनों को भी निष्प्रयोज्य किया जाये अथवा मरम्मत कराया जाये।
कार्यशाला परिसर के टूटे गेट, बाउन्डरी एवं टीन सेड की मरम्मत अथवा निर्माण कार्य कराया जाये।
केन्द्रीय कार्यशाला मे खडे 09 रोड स्वीपिन्ग तथा 10 बैट्री ऑपरेटेड रोड स्वीपिन्ग मशीनों के रूट निर्धारित करते हुए समस्त औपचारिक्ताये पूर्ण कर बर्सात के बाद उनको उन निर्धारित रूटो पर चलाया जाये ।
आउट सोर्सिंग एजेंसियों द्वारा भुगतान प्राप्त करने के बाद भी कर्मचारियों को वेतन नही दिया गया है ऐसी स्थिति मे एजेन्सियों की बैठक कर एक ही एजेन्सी को भविष्य के लिए निर्धारित किया जाये।
ईन्धन से सम्बंधित फ्लीट कार्ड प्रोग्राम की व्यवस्था को अतिशीघ्र लागू किया जाये।
इस अवसर पर इन्द्रजीत सिंह नगर आयुक्त, मुख्य अभिंयता आर0आर0 विभाग सम्बन्धित विभागीय अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहें।








