बीजेपी: जानकीपुरम में सदस्यता अभियान के तहत 157 महिलाओं ने सदस्यता ग्रहण की

उत्तर प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा सांसद राज्य सभा आदरणीय गीता शाक्य के नेतृत्व में लखनऊ की उत्तर विधानसभा उत्तर मंडल 5 में स्वागत लॉन जानकीपुरम में सदस्यता अभियान के तहत 157 महिलाओं ने सदस्यता ग्रहण की.

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष सांसद महिला मोर्चा गीता ने बहनों को संबोधित करते हुए कहा सदस्यता सिर्फ संगठन का विस्तार नहीं है अपितु सदस्यता हम सबके परिवार के संगठित होने का परिचायक है।इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री महिला मोर्चा डा ममता पांडे, कार्यालय प्रभारी राम सिंह, नगर महामंत्री रीना चौरसिया, अभिरुचि बाजपाई उपस्थित रहीं।

यह कार्यक्रम मंडल संयोजक उत्तर मंडल 5 दिव्यांशी शुक्ला द्वारा यह सफलता पूर्वक आयोजित किया गया।

Related Articles

Back to top button
btnimage