राजाजीपुरम अधिशाषी अभियंता कार्यालय में कटिया से चल रहे AC, EE बने अनजान

राजधानी लखनऊ में बिजली विभाग के राजाजीपुरम डिवीजन के EE ऑफिस में कर्मचारियों के कमरे में किस नियम के तहत AC चल रह हैं ये एक बड़ा सवाल है। उच्च अधिकारियों के कमरे में AC लगा होना समझ आता है लेकिन कर्मचारियों के कमरे में AC किस नियम के तहत लगी है और इसका खर्चा किसने दिया?
अधिशाषी अभियंता कार्यालय में चोरी के दम पर कटिया लगाकर कर्मचारी AC चला रहे हैं और अधिशाषी अभियंता को इसकी भनक तक नहीं है।
राजाजीपुरम डिवीजन के EE ऑफिस में कर्मचारियों के कमरे में किस नियम के तहत चल रहे AC, उपभोक्ता गर्मी में बंद पंखे के नीचे बाहर खड़े@MVVNLmd @MVVNLHQ @mvvnllesatrans @UPPCLLKO @aksharmaBharat @Lko_VivekSharma @UPGovt @CMOfficeUP @myogiadityanath @UppclMedia @Mvvnlcisgomti2 pic.twitter.com/eWlgI8WOU9
— UPCM NEWS (@upcmnews) May 9, 2024
हे ऊर्जा मंत्री एके शर्मा जी आपके विभाग को आपके ही अधिकारी और कर्मचारी दीमक की तरह खाए जा रहे हैं और आप इनपर कोई एक्शन नहीं ले पाते।
सूत्रों से प्राप्त वीडियो में साफ दिख रहा है कि किस प्रकार राजाजीपुरम डिवीजन के अधिशाषी अभियंता कार्यालय में कर्मचारी बिजली चोरी कर रहे हैं और अधिशाषी अभियंता को इसकी खबर तक नहीं है।

कर्मचारी बकायदा कटिया का तार कमरे के पॉवर बोर्ड में जोड़कर उससे AC चला रहे हैं और क्या इसकी जानकारी उच्च अधिकारी को नहीं है?
क्या बिजली चोरी में विभाग के अधिकारी की भी मिलीभगत?
आपको बता दें कि मौजूदा EE DK Gupta से इस संबंध में बात की गई तो बताया मामला उनके संज्ञान में नहीं हैं। ये काम उनके आने से पहले से का होगा। अब आप अंदाजा लगा सकते हैं कि किस प्रकार विभाग में बैठे कर्मचारी उच्च अधिकारियों की मिलीभगत से सरकार को चूना लगा रहे हैं।
समाजसेवी विवेक शर्मा ने उठाया मामला
लखनऊ के जानेमाने समाजसेवी विवेक शर्मा ने अपने ट्विटर अकाउंट से वीडियो पोस्ट कर ऊर्जा विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की पोल खोल दी है।
राजाजीपुरम डिवीजन के EE ऑफिस में अफसरों/कर्मचारियों के ठंडे ठंडे..कूल कूल कमरे
मानक ताख़ पर रख.. कटिया मारकर जुगाड़ से चला रहे..AC
क्या होगी जिम्मेदारों पर कोई प्रभावी कार्यवाही..या आमजनता ही पाएगी…कार्यवाहियों की सौगात🤔
वीडियो साभार @upcmnews@aksharmaBharat @mduppcl @MVVNLmd https://t.co/FPhD95rn8W pic.twitter.com/1Odhm7WoM0— Vivek Sharma (@Lko_VivekSharma) May 9, 2024
अब देखना है कि बिजली विभाग के उच्च अधिकारी राजाजीपुरम अधिशाषी अभियंता कार्यालय में तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों पर क्या कार्यवाही करते हैं?








