विजन 2047 की ओर बड़ा कदम: समाज कल्याण विभाग की स्टेकहोल्डर वर्कशॉप में नौ विभागों ने साझा की प्राथमिकताएं

स्टेकहोल्डर वर्कशॉप में एआई, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर बनी नई रणनीति

लखनऊ: 19 नवंबर, 2025

प्रदेश सरकार के विजन 2047 के लक्ष्य को साकार करने के उद्देश्य से समाज कल्याण विभाग की ओर से बुधवार को गोमतीनगर स्थित भागीदारी भवन में विभागीय स्टेकहोल्डर वर्कशॉप आयोजित की गई। यह वर्कशॉप प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत 2047 और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समावेशी व सक्षम उत्तर प्रदेश के संकल्प को आगे बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुई। इसमें प्रदेश के 9 विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रतिभाग कर उज्जवल भविष्य की नई परिकल्पना और नीतियों को दिशा देने वाले महत्वपूर्ण सुझाव साझा किए।

सशक्त समाज और सतत विकास पर केंद्रित चर्चा

कार्यशाला का उद्देश्य सशक्त समाज, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, तकनीकी प्रगति, महिला सशक्तिकरण और सतत विकास की दिशा में आवश्यक नीतिगत हस्तक्षेपों पर विचार-विमर्श करना था। हितधारकों के सामूहिक विमर्श ने राज्य के दीर्घकालिक विकास एजेंडे को नई दिशा देने का कार्य किया।

विजन 2047 समाज-केन्द्रित बदलाव का संकल्प’

कार्यक्रम का शुभारंभ कर समाज कल्याण विभाग के अपर मुख्य सचिव एल. वेंकटेश्वर लू ने कहा कि विजन 2047 केवल एक दस्तावेज नहीं, बल्कि समाज-केन्द्रित बदलाव का संकल्प है। हमारा लक्ष्य है कि प्रत्येक कमजोर वर्ग महिलाएं, दिव्यांगजन, वरिष्ठ नागरिक, बच्चे, अल्पसंख्यक और ट्रांसजेंडर समुदाय तक नीतियों का लाभ तेजी और समानता के साथ पहुंचे।

UP @2047 पर विस्तृत प्रस्तुति

इसके बाद डेलॉइट द्वारा विकसित UP @2047 पर स्वाती अग्रवाल ने प्रस्तुति दी। उन्होंने दिव्यांगजन, एससी-एसटी व अल्पसंख्यक समुदाय, बच्चों-युवाओं, वरिष्ठ नागरिकों और महिलाओं के लिए नवाचार आधारित योजनाओं पर चर्चा की। ‘लिविंग होम मॉडल’, एआई कौशल प्रशिक्षण, ट्रांसजेंडर फेलोशिप, उद्यमिता को बढ़ावा और ब्ैत् फंड्स के जरिए खेलों के विस्तार जैसे सुझाव मुख्य रहे।

9 विभागों की सक्रिय सहभागिता

कार्यशाला में समाज कल्याण निदेशक कुमार प्रशांत, उपनिदेशक आनंद कुमार सिंह, नीति आयोग के संयुक्त सचिव के. एस. रेजिमों, प्रमुख सचिव अल्पसंख्यक कल्याण संयुक्ता सम्मदर, प्रमुख सचिव महिला एवं बाल विकास लीना जौहरी, प्रमुख सचिव पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग सुभाष चंद्र शर्मा, प्रमुख सचिव खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग श्री रणवीर प्रसाद, सचिव युवा कल्याण एवं खेल विभाग सुहास एल.वाई, जयपुरिया इंस्टिट्यूट से प्रोफेसर आरती चांदनी सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
btnimage