UPCM मंत्रिमंडल के स्वास्थ्य मंत्री ने रोड सेफ्टी आडिटोरियम और ट्रैफिक पार्क का लोर्कापण किया

उत्तर प्रदेश।
UPCM मंत्रिमंडल के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री/प्रभारी मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस और रोड सेफटी क्लब के तृतीय स्थापना दिवस के अवसर पर जनपद के देवनागरी इंटर कालेज में आदर्श रोड सेफटी आॅडिटोरियम, आदर्श ट्रैफिक पार्क व रोड सेफ्टी क्लब के मण्डलीय कार्यालय का लोर्कापण फीता काटकर किया। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि इस केन्द्र के खुल जाने से ट्रैफिक नियमों के साथ‘-साथ ट्रैफिक सेंस विकसित होगा और सड़क दुर्घटनाओं में कमी व जाम से मुक्ति में सहायक सिद्ध होगा। इस अवसर पर सरधना विधायक संगीत सोम, एमएलसी डॉ. सरोजनी अग्रवाल सहित अन्य गणमान्य लोग, अध्यापक व छात्रगण उपस्थित रहे।

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि उन्हें इंटर कालेज में आकर खुशी का अनुभव हो रहा है और यहां की साफ-सफाई व आर्कीटेक्चर देखकर उन्हें अपने दिल्ली स्थित स्कूल सेंट कोलम्बस की याद आ गयी जहां उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा ली। उन्होंने स्कूल की साफ सफाई के लिए अध्यापकों प्रबंधकों व बच्चों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस का एक इतिहास है योग स्वस्थ रहने का एक पासपोर्ट है। उन्होंने कहा कि योग से जीवन स्वस्थ रहता है और रोड सेफ्टी के नियमों का पालन करने से जीवन सुरक्षित रहता है।

उन्होंने केन्द्र को कौशल विकास केन्द्र की संज्ञा देते हुए कहा कि सबसे ज्यादा मृत्यु सड़क दुर्घटनाओं के कारण होती है। पूर्व की सरकारों के समय यह कहा जाता था कि जिसका कहीं लाईसेंस नहीं बन रहा है उसका लाईसेंस यूपी व बिहार में बन जाता है। वर्तमान सरकार ने इस परम्परा को बंद करने का प्रयास किया हैं। उन्होंने आयोजकों से कहा कि वह अपने कार्यक्षेत्र को वेस्टर्न यूपी से बढाकर सेन्ट्रल यूपी व पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी ले जायें।
इस अवसर पर प्रमुख अधीक्षक जिला अस्पताल डॉ. पीके बंसल, आरटीओ डॉ. विजय कुमार, एनसीसी ग्रुप कमाण्डर ब्रिगेडियर मुकुल भण्डारी, कालेज प्रबंधन कमेटी के अवैतनिक मंत्री दयानन्द गुप्ता, प्रधानाचार्य सुशील कुमार सिंह, भाजपा के महानगर अध्यक्ष करूणेश नन्दन गर्ग सहित अन्य गणमान्य लोग, अध्यापक व छात्रगण उपस्थित रहे।








