दुलारमऊ एवं महमूदपुर मेें लगभग 40 बीघा क्षेत्रफल में की जा रही 04 अवैध प्लाटिंग ध्वस्त

गोसाईंगंज में गरजा एलडीए का बुलडोजर

लखनऊ विकास प्राधिकरण ने गुरूवार को गोसाईंगंज क्षेत्र में अवैध प्लाटिंग के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान लगभग 40 बीघा क्षेत्रफल में की जा रही 04 अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त किया गया। एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार के निर्देश पर यह कार्रवाई प्रवर्तन जोन-1 की टीम ने की।

प्रवर्तन जोन-1 के जोनल अधिकारी देवांश त्रिवेदी ने बताया कि गोसाईंगंज के ग्राम-दुलारमऊ एवं महमूदपुर में अभियान चलाया गया। इस दौरान अनिल सिंह, काजमी, मनीष कुमार, शुधांशु वर्मा व अन्य द्वारा लगभग 40 बीघा क्षेत्रफल में की जा रही 04 अवैध प्लाटिंग पर बुलडोजर चलाया गया। जिसमें निजी विकासकर्ताओं द्वारा स्थल पर किये गये अनियोजित विकास कार्यों को ध्वस्त कर दिया गया।

Related Articles

Back to top button
btnimage