जम्मू मंडल: रेल यात्रियों को राहत, 04081/04082 वैष्णो देवी स्पेशल ट्रेन अब बदले मार्ग से चलेगी -उचित सिंघल
नई दिल्ली-श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा ट्रेन (04081/04082) अब पूर्ण रूप से निरस्त होने के बजाय परिवर्तित मार्ग से चलेगी

जम्मू मंडल द्वारा हमेशा यह प्रयास किया जाता है कि यात्रियों को सुरक्षित, सुलभ और आरामदायक यात्रा का अनुभव प्राप्त हो। इसी कड़ी में, यात्रियों की बढ़ती मांग और उनकी सुविधा को सर्वोपरि रखते हुए, उत्तर रेलवे के जम्मू मंडल द्वारा एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है।
पूर्व में विभिन्न अपरिहार्य कारणों से ट्रेन संख्या 04081/04082 (नई दिल्ली – श्री माता वैष्णो देवी कटरा – नई दिल्ली) को आगामी कुछ तिथियों के लिए पूर्ण रूप से रद्द करने का निर्णय लिया गया था। लेकिन यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अब इन ट्रेनों को पूर्ण रूप से रद्द करने के बजाय परिवर्तित मार्ग के साथ बहाल करने की मंजूरी दी गई है।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, जम्मू उचित सिंघल ने कहा:
“यात्री सुविधा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। 04081/04082 को रद्द करने से हजारों यात्रियों, विशेषकर श्री माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं को असुविधा होती। इसलिए इसे वैकल्पिक मार्ग से चलाने का निर्णय लिया गया है। यात्रियों से अनुरोध है कि वे परिवर्तित मार्ग और समय-सारणी को ध्यान में रखकर अपनी यात्रा योजना बनाएं।”
ट्रेन संचालन का विवरण
1. ट्रेन संख्या 04081 (नई दिल्ली से श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा)
- लागू तिथियां: 29.05.2026, 01.06.2026 एवं 03.06.2026
- परिवर्तित मार्ग: नई दिल्ली – गाजियाबाद – सहारनपुर – अंबाला कैंट
- प्रभावित ठहराव: पानीपत एवं कुरुक्षेत्र स्टेशन पर ठहराव नहीं होगा।
2. ट्रेन संख्या 04082 (श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा से नई दिल्ली)
- लागू tिथियां: 30.05.2026, 02.06.2026 एवं 04.06.2026
- परिवर्तित मार्ग: अंबाला कैंट – सहारनपुर – गाजियाबाद – नई दिल्ली
- प्रभावित ठहराव: कुरुक्षेत्र एवं पानीपत स्टेशन पर ठहराव नहीं होगा।
रेलवे प्रशासन सभी यात्रियों से अनुरोध करता है कि वे परिवर्तित मार्ग एवं प्रभावित स्टेशनों की जानकारी को ध्यान में रखकर अपनी यात्रा की योजना बनाएं।
यात्रियों को स्टेशनों की उद्घोषणा प्रणाली, पूछताछ काउंटर तथा इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से लगातार जानकारी दी जा रही है। ट्रेन की सटीक एवं लाइव स्थिति जानने के लिए यात्री रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 अथवा NTES की आधिकारिक वेबसाइट का उपयोग कर सकते हैं।







