विकास खण्ड मुरादनगर में प्रधानमंत्री किसान सम्मान उत्सव दिवस सकुशल सम्पन्न: नरेन्द्र कश्यप

प्रधानमंत्री किसान सम्मान उत्सव दिवस कार्यक्रम में 52000 कृषकों को लगभग 10 करोड़ रूपये की धनराशि उनके बैंक खाते में हस्तान्तरित

विकास खण्ड मुरादनगर में प्रधानमंत्री किसान सम्मान उत्सव दिवस सकुशल सम्पन्न

भाजपा सरकार किसानों की हितेषी, किसानों के हित में ​निरंतर प्रयासरत: नरेन्द्र कश्यप

प्रत्येक किसान को सम्पन्न व खुशहाल बनाने हेतु भाजपा सरकार सकंल्पबद्ध: नरेन्द्र कश्यप मन्त्री स्वतन्त्र प्रभार पिछड़ा वर्ग

मंत्री ने की प्रगतिशील कृषकों को बाजरा, ज्वार, रागी के मिनीकिट तथा साथ में ट्राइकोड्रमा वितरित

गाजियाबाद। प्रधानमंत्री किसान सम्मान उत्सव दिवस के आयोजन का सभी विकास खण्ड परिसर, सहकारी समितियाँ, कृषक उत्पादक संगठन, किसान समृद्धि केन्द्रों पर लाइव प्रसारण दिखाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ वाराणसी से प्रधानमंत्री द्वारा किया गया, जिसके द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त का हस्तान्तरण कृषकों के बैंक खाते में किया गया, जिसका लाइव प्रसारण ग्राम पंचायत, विकास खण्ड, उर्वरक विक्रेता एवं स्वयं सहायता समूह, सहकारी समितियों पर दिखाया गया।


गाजियाबाद में उत्सव का जनपद स्तरीय कार्यक्रम कार्यालय खण्ड विकास अधिकारी मुरादनगर के परिसर में किया गया तथा अन्य विकास खण्ड कार्यालयों यथा कार्यालय खण्ड विकास अधिकारी, रजापुर, लोनी एवं भोजपुर में भी किया गया। मुख्य विकास अधिकारी श्री अभिनव गोपाल द्वारा सभी अतिथियों का फूल माला व पटका पहनाकर स्वागत व सम्मान किया गया।

मंत्री नरेंद्र कश्यप द्वारा अपने संबोधन में बताया गया कि भाजपा सरकार किसानों की हितेषी है वह विभिन्न योजनाओं के माध्यम से किसानों के हित के विषय में लगातार कार्य करती रहती है। प्रत्येक किसान को सम्पन्न व खुशहाल बनाने हेतु भाजपा सरकार सकंल्पबद्ध है। उन्होने कहा कि आज के कार्यक्रम के मद्देनजर जनपद में 52000 कृषकों को लगभग 10 करोड़ रूपये की धनराशि उनके बैंक खाते में हस्तान्तरित की गयी। इस प्रकार अभी तक कुल 200 करोड़ रूपये जनपद के कृषकों को डी०बी०टी० के माध्यम से उनके खाते में हस्तान्तरित की गयी।


इस अवसर पर नरेन्द्र कश्यप मन्त्री स्वतन्त्र प्रभार पिछड़ा वर्ग उ०प्र० शासन द्वारा प्रगतिशील कृषकों को बाजरा, ज्वार, रागी के मिनीकिट तथा साथ में ट्राइकोड्रमा वितरित किया गया। यह कार्यक्रम जनपद में लगभग 150 स्थानों पर प्रसारित कर कृषकों को दिखाया गया।

कार्यक्रम में राजीव त्यागी मा० ब्लाक प्रमुख मुरादनगर, मयंक गोयल महानगर अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी, पंकज भारद्वाज महानगर अध्यक्ष किसान मोर्चा, अरविन्द भारतीय पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा, मास्टर सुरेन्द्र त्यागी जिला महामंत्री किसान मोर्चा, राम जतन मिश्र उप कृषि निदेशक, एस०पी० पाण्डे परियोजना निदेशक जिला ग्राम्य विकास अभिकरण, विकास कुमार जिला कृषि रक्षा अधिकारी तथा अन्य अधिकारी/कर्मचारी सहित लगभग 500 कृषक विकास खण्ड मुरादनगर परिसर में उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
btnimage