ऑपरेशन सिंदूर के जाबाजो को सलाम करता जम्मू रेलवे मंडल
भारतीय रेल सैनिकों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने के लिए एक विशेष आयोजन कर रही है। इसी को देखते हुए 16 मई को जम्मू मंडल में भारतीय सैनिकों के सम्मान में एक अनूठा आयोजन किया गया।

भारतीय रेल सैनिकों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने के लिए एक विशेष आयोजन कर रही है। इसी को देखते हुए 16 मई को जम्मू मंडल में भारतीय सैनिकों के सम्मान में एक अनूठा आयोजन किया गया।
इस आयोजन के तहत मंडल के सभी मुख्य स्टेशनों जैसे जम्मू , सांबा , मुकेरिया , गुरदासपुर पठानकोट तथा कठुआ मैं स्टेशनों पर बैठने वाली बैंचो को भारतीय सैनिकों के ड्रेस कोड कलर में रंगवाया गया तथा उन पर सैनिक सम्मान भी लिखवाया गया। जो भारतीय सैनिकों के साहस और शौर्य को दर्शाता है।

यह विशेष कार्यक्रम मंडल रेल प्रबंधक जम्मू विवेक कुमार के मार्गदर्शन में पूर्ण किया गया तथा वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक ने कहा कि यह आयोजन भारतीय रेल की एक सराहनीय पहल है जो देश के वीर सैनिकों को सम्मानित करती है।