कैन्जोब्लिट्ज-2024 में 35 वि‌द्यालय के प्रतिभागियों ने किया अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन

कैन्जोब्लिट्ज-2024 में माउंट कार्मल कॉलेज, लखनऊ में 35 वि‌द्यालय के प्रतिभागियों ने किया अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन

लखनऊ। 01 और 02 अगस्त 2024 को माउंट कार्मल कॉलेज, लखनऊ में दो दिवसीय ‘कैन्ज़ोब्लिट्ज’का आयोजन किया। जिसका उ‌द्देश्य सांस्कृतिक तथा साहित्यिक उत्कृष्टता का जश्न मनाने,, बौद्धिक और कलात्मक गतिविधियों में छात्राओं की प्रतिभा को बढ़ावा देना है। जिसमें 35 विद्यालय के प्रतिभागियों ने भाग लिया।

प्रतियोगिताओं का आरंभ विद्यालय प्रबंधिका आदरणीय सिस्टर मारि थेरेस, प्रधानाचार्या सिस्टर जेनेट, उप प्रधानाचार्या सिस्टर ज्योति, प्राइमरी समन्वयक सिस्टर सोनी तथा कैन्ज़ोब्लिट्ज’ के समन्वयक (कार्डिनेटर) रूपा, रचना और नार्बर्ट मैसी ने दीप प्रज्वलित कर किया। इसके पश्चात प्रधानाचार्या सिस्टर जेनेट के द्वारा निर्णायक मंडल के सदस्यों का अभिनंदन किया गया। इस आयोजन की सबसे बड़ी विशेषता यह थी कि इसमें आयोजित सभी प्रतियोगिताएँ कॉलेज की प्रधानाचार्या सिस्टर जेनेट तथा शिक्षिकाओं के मार्गदर्शन में कक्षा 11 तथा कक्षा 12 की छात्राओं के द्वारा संयोजित की गई। इसमें पहले दिन 1 अगस्त को ‘कैनज़ोनेटा’ के अंतर्गत संगीत, गायन तथा नृत्य से संबंधित 15 प्रतियोगिताएँ हई।

जिसमें कैटाबिले, सबरंग, यंग मोजार्टस, बैडस्टैंड बैटल जैसी अन्य प्रतियोगिताओं में राजधानी के स्कूलों के प्रतिभाशाली छात्रों ने भाग लिया। जिन्होंने अपनी संगीत और नृत्य प्रतिभा को अपनी कलात्मक उत्कृष्टता के साथ यादगार बना दिया।

कैनज़ोनेटा में छात्रों के प्रतिभाशाली समूहों ने उत्साहवर्धक कोरियोग्राफी के साथ शास्त्रीय तथा आधुनिक संगीत का एक आकर्षक मिश्रण प्रदान किया। बैंड स्टैंड बैटल से लेकर ग्रूव गाला तक की पूरी श्रृंखला में असाधारण छात्र कलाकारों द्वारा प्रशंसनीय प्रस्तुति दी गई।

सभी वि‌द्यालय के प्रतिभागियों ने एक से बढ़कर एक अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर लोगो का मन मोह लिया।

कार्यक्रम के कोऑर्डिनेटर नार्बर्ट मैसी ने कहा, हम कैनज़ोनेटा 2024 से मिली जबरदस्त प्रतिक्रिया और सभी भाग लेने वाले स्कूलों के उत्कृष्ट प्रदर्शन से उत्साहित है।”

सभी प्रतियोगिताओं के विजेताओं के नाम निर्णायक मंडल के सदस्यों द्वारा चयनित किए गए। कार्यक्रम के अंत में सभी विजेताओं को वि‌द्यालय की प्रधानाचार्य द्वारा पुरस्कृत किया गया। कंजोब्लिट्ज कार्यक्रम की श्रृंखला में दूसरे दिन ब्लिट्ज के अंतर्गत संस्कृति, साहित्य एवं कला से संबंधित प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा।

Related Articles

Back to top button
btnimage