विवेकानंद की जयंती पर उनके विचारों को किया याद

लखनऊ। कायस्थ संघ अंतर्राष्ट्रीय ने लखनऊ के एक पांच सितारा होटल के बैंकवेट हाल में स्वामी विवेकानंद की जयंती पर उनको नमन किया.

इस अवसर पर न्यास के अध्यक्ष दिनेश खरे ने कहा की स्वामी विवेकानंद ने अपने विचारों को आम जनमानस से लेकर विदेशो तक पहुंचाया. उनके विचारों को अमेरिका जैसे देश में शिकागो सम्मलेन के रूप में आज भी याद किया जाता है. अगर आज हमै उनके विचारों पर चलने के कोशिश करें तो सच्ची देश सेवा ही सकती है. आज नेताओं के भीतर इस तरह की शैली और क्षमता देखने को नहीं मिलती है.

इस अवसर पर उत्तरप्रदेश सरकार में फ़िल्म बंधु के संयुक्त सचिव संजय अस्थाना, न्यास के महासचिव सुधीर सिन्हा, राकेश श्रीवास्तव, संजीव, पवन, अलका अस्थाना आदि मौजूद रहे. सभी ने उनकी प्रतिमा पर नमन किया।

Related Articles

Back to top button
btnimage