प्रवर्तन जोन 7 के दुबग्गा में अवैध प्लाटिंग को #LDA ने किया ध्वस्त

लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष डाॅ0 इन्द्रमणि त्रिपाठी द्वारा शहर में अनाधिकृत निर्माणों/अवैध प्लाटिंग के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर कार्यवाही किये जाने के निर्देशों के क्रम में बुधवार को दुबग्गा थाना क्षेत्र के अंतर्गत माल रोड पर अवैध प्लाटिंग पर बुलडोजर चलाकर ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की गई।
प्रवर्तन जोन-7 के जोनल अधिकारी डी0के0 सिंह ने बताया कि मो0 जुबेर व फकीरे लाल द्वारा जेहटा, माल रोड, सोनू लाईट एण्ड साउण्ड के पीछे, थाना-दुबग्गा पर लगभग 6000 वर्गमीटर क्षेत्रफल में बिना तलपट मानचित्र स्वीकृत कराये अनाधिकृत रूप से भूखण्डों का निर्माण/विकास कार्य कराया जा रहा था। जिसके विरूद्ध विहित न्यायालय में वाद संख्या 266/2022 योजित किया गया था। विहित न्यायालय द्वारा इस अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त किये जाने के आदेश दिये गये थे।
उक्त आदेशों के अनुपालन में आज सहायक अभियंता राजेश सिंह तोमर के नेतृत्व में अवर अभियंता सतवीर सिंह, सुपरवाइजर दिनेश कुमार व नाजिम रज़ा द्वारा प्राधिकरण पुलिस बल व स्थानीय थाने के पुलिस बल के सहयोग से उक्त अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त किया गया। इस क्रम में स्थल पर उपस्थित निर्माणकर्ताओं को भविष्य में निर्माण न करने की चेतवानी दी गई।








