#LDA ने जोन 3 के कृष्णानगर में होटल के खिलाफ सीलिंग की कार्यवाही

लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष डाॅ0 इन्द्रमणि त्रिपाठी द्वारा शहर में अनाधिकृत निर्माणों के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही किये जाने के निर्देशों के क्रम में बुधवार को कृष्णानगर में अवैध रूप से बनाये गये होटल को सील किया गया।

प्रवर्तन जोन 7 के दुबग्गा में अवैध प्लाटिंग को #LDA ने किया ध्वस्त

प्रवर्तन जोन-3 के जोनल अधिकारी राजीव कुमार ने बताया कि कपिल हसवानी द्वारा कृष्णानगर में लगभग 4 वर्ष पूर्व बिना मानचित्र स्वीकृत कराये भूतल, प्रथम तल एवं द्वितीय तल का निर्माण करते हुए एस0एस0 जनवासा नाम से होटल का संचालन किया जा रहा था। जिसके विरूद्ध विहित न्यायालय में वाद संख्या-736/2022 योजित किया गया था।

उक्त प्रकरण में दिनांक 18.10.2022 को होटल को सील किये जाने के आदेश पारित किये गये थे। उक्त आदेशों के अनुपालन में आज अवर अभियंता भरत पाण्डेय और जगदीश सिंह द्वारा प्राधिकरण पुलिस बल व स्थानीय थाने के पुलिस बल के सहयोग से होटल को सील किया गया।

Related Articles

Back to top button
btnimage