अम्बेडकर नगर: 100 दिव्यांगजनों को नरेन्द्र कश्यप राज्य मंत्री ने वितरित की मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल

ब्यूरो चीफ राघवेंद्र पाठक।
अंबेडकरनगर। प्रथम बार जनपद अम्बेडकर नगर के 100 दिव्यांगजनों को नरेन्द्र कश्यप राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) पिछड़ा वर्ग कल्याण एंव दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग उत्तर प्रदेश सरकार के हाथों से लोहिया भवन अम्बेडकरनगर मे मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल का वितरण किया गया। जिसमें हरि ओम पाण्डेय सदस्य विधान परिषद, श्याम सुन्दर वर्मा उर्फ साधू वर्मा जिला पंचायत अध्यक्ष एंव मिथिलेश त्रिपाठी जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी धर्मराज निषाद पूर्व मंत्री उ०प्र० सरकार अनुराज जैन मुख्य विकास अधिकारी, अनुपमा मौर्य उपनिदेशक, दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग अयोध्या मण्डल, अयोध्या, राकेश रमन जिला समाज कल्याण अधिकारी, राकेश कुमार जिला प्रोवेशन अधिकारी उपस्थिति रहे।
सभी दिव्यांगजनों को माला और हेलमेट पहनाकर मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल पर बैठाकर विदा किया गया। मंत्री के हाथो से मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल पाकर दिव्यांगजनों के चेहरे चमक उठे।








