LDA ने ज़ोन 2 के आशियाना में अवैध निर्माण किया सील

लखनऊ एलडीए द्वारा आशियाना क्षेत्र में एक अवैध निर्माण को भी सील किया गया।
प्रवर्तन जोन-2 के जोनल अधिकारी/विहित प्राधिकारी अमित राठौर ने बताया कि मनीष कुमार तिवारी एवं अवनीश कुमार तिवारी द्वारा भूखण्ड संख्या-लोकल शाप, सेक्टर-एच कानपुर रोड योजना, थाना-आशियाना, लखनऊ पर लगभग 118.23 वर्गमीटर भूखण्ड क्षेत्रफल में व्यवसायिक उपयोग हेतु स्वीकृत मानचित्र के विपरीत समस्त सेटबैक को प्रभावित करते हुए भूतल पर आर०सी०सी० कालम एवं पिलन्ध बीम का निर्माण कार्य अनाधिकृत रूप से किया जा रहा था। जिसके विरुद्ध विहित न्यायालय में वाद योजित किया गया था। इसके बाद भी विपक्षी द्वारा उक्त स्थल पर व्यवसायिक निर्माण जारी रखा गया। इसके दृष्टिगत परिसर को सील किये जाने के आदेश दिये गए थे।
उक्त आदेश के अनुपालन में प्राधिकरण के प्रवर्तन जोन-2 के अभियन्ताओं बिजेन्द्र सिंह, संजय मिश्रा एवं उसमान अली द्वारा थाना आशियाना की पुलिस बल व प्राधिकरण पुलिस बल तथा क्षेत्रीय सुपरवाइजरों/कर्मियो के अथक प्रयास/सहयोग से प्रश्नगत स्थल पर कराये गये अनाधिकृत निर्माण को सील किया गया।









