लखनऊ के मोहनलालगंज में अवैध प्लाटिंग पर चला #LDA का बुलडोजर

लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष डाॅ0 इन्द्रमणि त्रिपाठी द्वारा शहर में अनाधिकृत प्लाटिंग के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही किये जाने के निर्देशों के क्रम में गुरूवार को मोहनलालगंज के पुरसैनी में हो रही एक अवैध प्लाटिंग के ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की गई।
प्रवर्तन जोन-2 के जोनल अधिकारी/विहित प्राधिकारी अमित राठौर ने बताया कि करन सिंह व राघवेन्द्र यादव द्वारा मोहनलालगंज के मौजा-पुरसैनी में लगभग 40 बीघा जमीन पर अनाधिकृत रूप से प्लाटिंग करते हुए विकास कार्य किया जा रहा था, जिसके विरूद्ध कार्यवाही के आदेश दिये गये थे।
उक्त आदेश के अनुपालन में आज अवर अभियंता बिजेन्द्र सिंह, संजय मिश्रा एवं उसमान अली द्वारा प्राधिकरण पुलिस बल व मोहनलालगंज थाने की पुलिस फोर्स के सहयोग से स्थल पर कराये गये अनाधिकृत प्लाटिंग को बुलडोजर लगाकर ध्वस्त कर दिया गया।









