मण्डलायुक्त रोशन जैकब ने औचक निरीक्षण कर नगर निगम, स्मार्ट सिटी, PWD द्वारा कराये जा रहे कार्यों की जमीनी हकीकत देखी

लखनऊ 28 जुलाई 2022 मण्डलायुक्त डा0 रोशन जैकब ने नगर निगम, स्मार्ट सिटी, पी0डब्लू0डी0 द्वारा कराये जा रहे कार्यों की जमीनी हकीकत देखने को लेकर औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मण्डलायुक्त द्वारा निम्नवत् दिशा-निर्देश दिये गये।

मण्डलायुक्त ने स्वास्थ्य भवन तिराहा, अवध क्लार्क चौराहा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान रोड़ बराबर न होने के कारण उसे समतल करानें का निर्देश दिया और नालों का निरीक्षण करते हुए कहा कि जहां-जहां नाले खुले है उनकों स्लैब से ढक दिया जाये और साथ ही साथ कार्य में तेजी लाने को कहा। समीना रोड़ पर निरीक्षण के दौरान डक्ट/ड्रेन पर टाइल्स, रंगाई-पुताई के कार्य जहां पर अपूर्ण है उन्हें तत्काल पूर्ण करा लिये जायें।

उक्त के पश्चात टीले वाली मस्जिद के पास पी0डब्लू0डी0 विभाग द्वारा फुटपाथ के सौन्दर्यीकरण का कार्य करते हुए पाया गया। मण्डलायुक्त ने सम्बन्धित अधिकारी को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि कार्य को 05 अगस्त तक कार्य पूरा करा लिया जाये इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नही है। रूमी गेट के चौकी के सामने खंड़जे(रोड) की स्थिति जर्जर होने पर उसको तत्काल सही कराने के निर्देश दिये।

बालाजी चौराहे पर स्मार्ट सिटी द्वारा कराये जा रहे कार्यो का निरीक्षण किया। सम्बन्धित अधिकारी ने बताया कि फुटपाथ पर इण्टर लॉकिंग, साथ ही बागवानी का कार्य भी कराया जा रहा है। चौराहे की रोट्री टूटी मिलने पर आयुक्त महोदया ने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि इसको जल्द से जल्द मरम्मत/रंगाई-पुताई करायें इसी के साथ कानेश्वर चौराहे का भी निरीक्षण किया।

स्मार्ट सिटी द्वारा बनाये गये यातायात पुलिस बूथ, सुभाष चौक/परिवर्तन चौक को भी देखा और कैमरे, कम्प्यूटर मौके पर न होने के कारण नराजगी व्यक्त की तथा इसे तत्काल लगाने के आदेश दिया और पुलिस विभाग से समन्वय स्थापित कर हैण्डओवर करने के निर्देश दिये और साथ ही साथ हजरतगंज (जी0पी0ओ0) के बगल में बन रहे सुलभ शौचालय का भी औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कार्य मानक व गुणवत्ता अनुरूप होते पाया गया।

मण्डलायुक्त द्वारा शिवाजी मार्ग, लाटूस रोड़ का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान डक्ट/ड्रेन के कार्य समयबद्ध तरीके से न होने पर नराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि कार्य में तेजी लायें और यहां पर जनमानस को टैªफिक/साफ-सफाई की समस्या उत्पन्न हो रही है जिससे तत्काल निजाद दिलाया जा सके।

Related Articles

Back to top button
btnimage