UPCM NEWS, गन्ना एवं चीनी आयुक्त ने चीनी मिल वार भुगतान की समीक्षा की

लखनऊ (05 जुलाई, 2019)। UPCM योगी आदित्यनाथ द्वारा त्वरित गन्ना मूल्य भुगतान हेतु दिये गये निर्देशों के क्रम मेें गन्ना विकास विभाग ने भुगतान के मुद्दे पर सख्त रूख अपनाया है। इसी क्रम में 04 जुलाई, 2019 को गन्ना आयुक्त कार्यालय के सभागार में प्रदेश की समस्त चीनी मिलों की बैठक करते हुए गन्ना एवं चीनी आयुक्त संजय आर. भूसरेड्डी द्वारा चीनी मिल वार भुगतान की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान चीनी मिलों को पेराई सत्र 2018-19 के अवशेष गन्ना मूल्य का तत्काल भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये। उल्लेखनीय है कि पेराई सत्र 2018-19 में अब तक कुल देय गन्ना मूल्य का 71 प्रतिशत गन्ना मूल्य भुगतान किया जा चुका है और अवशेष गन्ना मूल्य भुगतान हेतु बैठक में चीनी मिलों को चेतावनी दी गयी कि यदि वह गन्ना मूल्य का त्वरित भुगतान नहीं करेंगे तो उनके विरूद्ध श्आवश्यक वस्तु अधिनियम-1955श् की धारा 3/7 में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बकाया गन्ना मूल्य भुगतान हेतु वसूली प्रमाण पत्र भी निर्गत किये जाने की कार्रवाई भी अमल में लायी जायेगी। बैठक में गन्ना आयुक्त द्वारा सभी चीनी मिलों से पेराई सत्र 2019-20 हेतु किये जा रहें सर्वे कार्य को तत्काल पूर्ण करने के साथ आगामी पेराई सत्र हेतु चीनी मिलों की रिपेयर व मेन्टीनेंस के कार्य की समीक्षा भी की गयी और आगामी सत्र में समय से मिल संचालन हेतु निर्देश भी दिये गये। समीक्षा बैठक में गन्ना विकास विभाग के अधिकारियोें के साथ-साथ यू.पी. शुगर मिल्स एसोसिएषन के महासचिव और सभी चीनी मिलों के मुख्य वित्त अधिकारी एवं वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।








