कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने केन्द्रीय वित्त मंत्री द्वारा पेश किये गये बजट का स्वागत किया

लखनऊ (05 जुलाई, 2019)।
कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किये गये बजट की सराहना करते हुए कहा है कि यह बजट नए भारत का निर्माण करेगा। उन्होंने कहा कि यह बजट अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करेगा, साथ ही देश के किसानों, युवाओं, मजदूरों, विद्यार्थियों, महिलाओं, सहित सभी वर्गों के लिए लाभकारी साबित होगा।

कृषि मंत्री ने कहा कि यह बजट भारत की अर्थव्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के सरकार के विजन को साकार करने का रोडमैप तैयार करेगा। इसके साथ ही सबका साथ- सबका विकास और सबका विश्वास की परिकल्पना को भी साकार करने की दिशा में मजबूत कदम होगा।

कृषि मंत्री ने कहा कि इस बजट के अन्तर्गत एग्रीकल्चर इंफ्रास्ट्रक्चर में निवेश को बढ़ावा मिलेगा। इसके अतिरिक्त 10 हजार नए किसान उत्पादक संघ बनाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि दलहन के मामले में देश आत्मनिर्भर बना है। सरकार का लक्ष्य आयात पर कम खर्च करना है, इसके साथ ही डेयरी के कार्यों को भी बढ़ावा दिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button
btnimage