मंत्री सतीश महाना ने #MSME दिवस पर उद्यमियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया
वाराणसी (27 जून, 2019)।
खादी एवं ग्रामोद्योग मंत्री सतीश महाना और सचिव उद्योग भुवनेश कुमार की अध्यक्षता में MSME दिवस के शुभ अवसर पर जनपद वाराणसी में मण्डल स्तरीय विभागीय अधिकारियों द्वारा उद्यमियों के साथ संगोष्ठी का आयोजन कर उद्यमियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
मंत्री सतीश महाना ने वाराणसी में मंडलीय उद्योग बंधु एवं सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम दिवस के अवसर पर आयुक्त भवन के सभागार में उद्यमियों के साथ भेंट वार्ता कार्यक्रम को संबोधित किया एवं उद्यमियों को सम्मानित किया।
मंत्री सतीश महाना वाराणसी में #MSME दिवस पर उद्यमियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित करते हुए