UPCM मंत्रिमंडल के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री ने संत रविदास नगर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का लोकार्पण किया

उत्तर प्रदेश (13 दिसम्बर, 2018)।
UPCM मंत्रिमंडल के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत गरीबों में सबसे कमजोर व्यक्ति को शहरी प्राथमिक स्वास्थ सेवाएं उपलब्ध कराने हेतु संत रविदास नगर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, IIM रोड, लखनऊ का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि चिकित्सालय से आस-पास की लगभग 60000 जनसंख्या को स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकेंगी।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि चिकित्सालय में 01 पूर्णकालिक चिकित्सा अधिकारी, 01 स्टाफ नर्स, 01 फार्मासिस्ट, 01 लैब टेक्नीशियन, 04 ए.एन.एम., 01 वार्ड बाय, 01 वार्ड आया एवं सफाई कर्मचारी, सह चैकीदार की तैनाती की गई है। इस चिकित्सालय में ओपीडी सेवाएं, गर्भवती महिलाओं की निशुल्क जांच की सुविधा, आधारभूत जांच सेवाएं, रेफरल सेवाएं आईडीएसपी का संग्रह एवं रिपोर्टिंग और गैर संचारी रोगों के लिए सेवा उपलब्ध रहेंगी। उन्होंने कहा कि इस प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में नियमित टीकाकरण की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र द्वारा माह में एक बार मलिन बस्ती में स्वास्थ्य शिविर भी लगाया जाएगा और सामाजिक जागरूकता और समुदाय स्तर की गतिविधियां संचालित की जाएगी।
इस अवसर पर स्थानीय विधायक नीरज बोरा, महानिदेशक चिकित्सा एवं परिवार कल्याण, नीना गुप्ता एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी नरेन्द्र अग्रवाल उपस्थित रहे।








