UPCM मंत्रिमंडल के ऊर्जा मंत्री ने कहा राम भक्तों को अपमानित कर रही है कांग्रेस

उत्तर प्रदेश (10 जनवरी, 2019)।
UPCM मंत्रिमंडल के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने राम मंदिर मामले की सुनवाई पर दोबारा तारीख दिए जाने के मामले में कांग्रेस को आड़े हाथों लिया। ऊर्जा मंत्री ने कहा कि कांग्रेस राम मंदिर मामले की जल्द सुनवाई नहीं चाहती है। इसलिए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की शह पर मंदिर विरोधी गैंग कोर्ट की विश्वसनीयता पर सवाल उठाकर अदालती कारवाई लटकाने का प्रयास कर रही है।

ऊर्जा मंत्री ने कहा कि कांग्रेस भारतीय मूल्यों, परम्पराओं, हिंदू आस्था को चोट पहुंचाकर करोड़ों हिन्दुओं की भावनाओं को अपमानित कर रही है। एक तरफ कांग्रेस के ढोंगी अध्यक्ष जनेऊ पहनकर मंदिर-मंदिर जाकर धर्म के नाम पर वोट की राजनीति करते हैं, वहीँ दूसरी तरफ कांग्रेस के नेता अदालत में राम के अस्तित्व पर ही सवाल खड़े करते हैं, राम मंदिर निर्माण में बाधा पहुंचाते हैं, मंचों से करोंड़ो हिन्दुओं की आस्था के प्रतीक भगवान श्री राम को अपमानित करते हैं।

ऊर्जा मंत्री ने कहा कांग्रेस शुरू से ही सुप्रीम कोर्ट में राम मंदिर मसले पर जल्द सुनवाई की पक्षधर नहीं रही है, कांग्रेस सरकार में मंत्री रहे कपिल सिब्बल अदालत में मामले को लगातार लटकाने की पैरवी करते रहे।

उन्होंने कहा जब अदालत ने प्रकरण की नियमित सुनवाई की तिथि नियत की तो मंदिर विरोधी गैंग के अगुआ राहुल गाँधी को यह रास नहीं आया। कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल गाँधी की शह पर दूसरे पक्ष के वकील अदालत की विश्वसनीयता पर ही सवाल उठाने लगे। कांग्रेस की शह पर लगे अड़ंगे से संविधान पीठ के न्यायधीश को सुनवाई से खुद को अलग करना पड़ा, जिससे सुनवाई फिर टल गयी। कांग्रेस के दोहरे चरित्र को देश की जनता जान गयी है। उसे हिन्दुओं की आस्था से खिलवाड़ महंगा पड़ेगा। ऊर्जा मंत्री ने उम्मीद जताई की शीर्ष अदालत अगली तारीख से मामले की नियमित सुनवाई करेगी, जिससे करोड़ो राम भक्तों को न्याय मिल सकेगा।

Related Articles

Back to top button
btnimage