UPCM ने शास्त्री भवन में टाटा टेक्नोलाॅजीज के अधिकारियों के साथ बैठक की

उत्तर प्रदेश।
UPCM ने शास्त्री भवन में टाटा टेक्नोलाॅजीज के अधिकारियों के साथ बैठक की। UPCM और ‘टाटा टेक्नोलाॅजीज’ के अधिकारियों के साथ सम्पन्न एक बैठक में प्रदेश में कौशल, आविष्कार और नवाचार केन्द्र (Centre for Skills, Invention & Innovations) स्थापित करने पर सहमति बनी है।

UPCM शास्त्री भवन में टाटा टेक्नोलाॅजीज के अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए
UPCM शास्त्री भवन में टाटा टेक्नोलाॅजीज के अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए

इन केन्द्रों में प्रदेश के इंजीनियरिंग काॅलेजों के छात्रों को उद्योग जगत की आवश्यकताओं के अनुरूप आधुनिक तकनीकी में प्रशिक्षित कर रोजगार हेतु सक्षम बनाया जाएगा। साथ ही, प्रशिक्षित विद्यार्थियों के लिए प्लेसमेण्ट की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाएगी। टाटा टेक्नोलाॅजीज द्वारा प्रथम चरण में 05 केन्द्रों की स्थापना की जाएगी। पाॅलीटेक्निक और ITI संस्थानों के छात्र-छात्राओं के कौशल विकास हेतु भी यह सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

UPCM ने इस अवसर पर कहा कि प्रदेश सरकार राज्य के युवाओं को रोजगार सक्षम बनाने के लिए हर सम्भव कदम उठा रही है। प्रदेश में कौशल, आविष्कार तथा नवाचार के केन्द्रों की स्थापना से युवाओं के कौशल विकास के साथ ही, एम.एस.एम.ई. सेक्टर को भी लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि प्रथम चरण में राज्य के अलग-अलग क्षेत्रों तथा बुन्देलखण्ड में इन केन्द्रों की स्थापना की जाए।

UPCM शास्त्री भवन में टाटा टेक्नोलाॅजीज के अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए
UPCM शास्त्री भवन में टाटा टेक्नोलाॅजीज के अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए

बैठक में टाटा टेक्नोलाॅजीज के अधिकारियों ने बताया कि एक केन्द्र की स्थापना पर लगभग 215 करोड़ रुपए की लागत आएगी। इसका 88 प्रतिशत टाटा टेक्नोलाॅजीज द्वारा वहन किया जाएगा और शेष के लिए राज्य सरकार द्वारा योगदान किया जाएगा।

इस अवसर पर मुख्य सचिव डाॅ. अनूप चन्द्र पाण्डेय, व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास सचिव भुवनेश कुमार, विभिन्न उच्च, प्राविधिक एवं व्यावसायिक शैक्षिक संस्थानों के पदाधिकारी, टाटा टेक्नोलाॅजीज के एजूकेशन एण्ड स्किल डेवलेपमेण्ट हेड सुशील कुमार सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
btnimage