UPCM और केन्द्रीय सड़क परिवहन मंत्री ने सिद्धार्थनगर में 35Km. लम्बे मार्ग का शिलान्यास किया

उत्तर प्रदेश (सिद्धार्थनगर)।
UPCM और केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग, जहाजरानी, जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण मंत्री नितिन गडकरी ने जनपद सिद्धार्थनगर में NH-730 के बढ़नी से शोहरतगढ़ तक के 35 किमी. लम्बे मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य का शिलान्यास किया। इस परियोजना की कुल लागत 209 करोड़ रुपए है।

UPCM ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि केन्द्रीय परिवहन मंत्री ने बौद्ध परिपथ से जुड़े इस मार्ग का शिलान्यास कर एक महत्वपूर्ण कार्य किया है। उन्होंने कहा कि महात्मा गौतम बुद्ध ने कपिलवस्तु की धरती से पूरे विश्व को करुणा, अंहिसा का संदेश दिया था। उन्होंने कहा कि यह मार्ग पर्यटन के दृष्टिकोण से बहुत ही महत्वपूर्ण है। कुशीनगर से होकर गोरखपुर, आनन्द नगर, सिद्धार्थनगर, शोहरतगढ़, बढ़नी, बलरामपुर होते हुए श्रावस्ती तक यह सड़क बौद्ध परिपथ के नाम से जानी जाती है। यह सड़क नेपाल को बढ़नी से जोड़ने का कार्य करती है।
UPCM ने कहा कि इस सड़क को 4-लेन करने के लिए सरकार द्वारा केन्द्र सरकार को प्रस्ताव भेजा जाएगा। जनपद सिद्धार्थनगर अन्य जनपदों की तुलना में विकास, स्वास्थ्य, शिक्षा के क्षेत्र में पीछे है। इस जनपद को केन्द्रीय नीति आयोग द्वारा आकांक्षात्मक जनपदों की सूची में सम्मिलित कर विकास की गति बढ़ाने के लिए कार्य किया जा रहा है। प्रदेश सरकार द्वारा जनपद सिद्धार्थनगर में एक मेडिकल काॅलेज की स्थापना की जा रही है। इसके बन जाने के बाद जनपदवासियों को इलाज के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। शीघ्र ही, प्रदेश सरकार बलरामपुर जनपद में भी मेडिकल काॅलेज स्थापित करने जा रही है।

UPCM ने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार आमजन की अपेक्षाओं के अनुरूप कार्य कर रही है। प्रदेष सरकार के डेढ़ वर्ष के कार्यकाल के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में 11 लाख और शहरी क्षेत्रों में 06 लाख आवासों का निर्माण कराया गया है। जनपद सिद्धार्थनगर में स्वास्थ्य के क्षेत्र में बेहतर कार्य किए जा रहे हैं। बीमारियों पर नियंत्रण के लिए स्वच्छ भारत मिषन कार्यक्रम को बेहतर ढंग से संचालित किए जाने पर बल देते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा कम अवधि में बड़ी संख्या में शौचालय बनाने का कार्य किया गया है।
UPCM ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में प्रदेश सरकार द्वारा डेढ़ वर्षों में 72 हजार मजरों में बिजली कनेक्षन और गरीब परिवारों को सौभाग्य योजना के तहत निःशुल्क विद्युत कनेक्षन उपलब्ध कराए गए हैं। प्रदेश सरकार बिना किसी भेदभाव के लोगों तक विकास कार्यों का लाभ पहुंचा रही है। सभी को विकासपरक योजनाओं व कार्यक्रमों का लाभ पहुंचाना राज्य सरकार का नैतिक दायित्व है।

UPCM ने कहा कि प्रधानमंत्री की मंशा के अनुरूप विकास कार्यों का लाभ बिना किसी भेदभाव के मुहैया कराया जा रहा है। गरीब परिवारों को 5 लाख रुपए तक का निःशुल्क इलाज कराने के लिए प्रधानमंत्री ने आयुष्मान भारत योजना लागू की है। इससे प्रदेश के 06 करोड़ लोग लाभान्वित होंगे। जनपद सिद्धार्थनगर के लिए प्रदेष सरकार ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन प्रोडक्ट’ के अन्तर्गत ‘काला नमक’ चावल को विश्वस्तरीय पहचान दिलाने के लिए कार्य कर रही है। इससे बड़ी संख्या में जनपद सिद्धार्थनगर के किसान लाभान्वित होंगे।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए केन्द्रीय सड़क परिवहन, जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि शोहरतगढ़ से बढ़नी तक 209 करोड़ रुपए की लागत से सड़क का चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण, बौद्ध परिपथ से जोड़ने का कार्य केन्द्र सरकार द्वारा बहुत तेजी से किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश को समृद्ध बनाने के लिए सड़कों का निर्माण सबसे बड़ी प्राथमिकता है। केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि गंगा नदी में जलमार्ग विकसित किया जा रहा है।

केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ‘सबका साथ, सबका विकास’ की विचारधारा पर कार्य कर रहे हैं। किसानों को रोजी-रोटी मुहैया कराने के लिए सरकार प्रयत्नषील है। पं. दीनदयाल उपाध्याय ने अपने सन्देष में कहा था कि समाज के गरीब, पिछड़े लोगों को रोटी, कपड़ा और मकान दिए जाने का कार्य किया जाना चाहिए। उनके सपने को प्रधानमंत्री जी साकार कर रहे हैं। भारत सरकार गांव के गरीब तबके के लोगों के कल्याण के लिए कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री जी द्वारा गरीब परिवारों को निःषुल्क 5 लाख रुपए तक के इलाज की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए आयुष्मान भारत योजना लागू की गई है। केन्द्रीय मंत्री ने UPCM द्वारा प्रदेश के विकास कार्यों को बढ़ावा देने के लिए उन्हें धन्यवाद ज्ञापित किया।








