UPCM ने नवनिर्मित कारागार मुख्यालय भवन का लोकार्पण किया

उत्तर प्रदेश।
UPCM ने डाॅ. सम्पूर्णानन्द कारागार प्रशिक्षण संस्थान के परिसर में नवनिर्मित कारागार मुख्यालय भवन के लोकार्पण के पश्चात् अपने विचार व्यक्त किये। उन्होंने कहा कि कारागार कर्मियों को पुष्टाहार भत्ता दिए जाने हेतु कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं। इससे पूर्व, UPCM ने डाॅ. सम्पूर्णानन्द कारागार प्रशिक्षण संस्थान के परिसर में पौधरोपण किया। उन्होंने कैदियों द्वारा निर्मित सामानों की प्रदर्शनी का शुभारम्भ एवं अवलोकन भी किया। उन्होंने कहा कि कारागारों में रचनात्मक गतिविधियां सकारात्मक कदम हैं और इन्हें प्रोत्साहित किया जाना चाहिए।

UPCM नवनिर्मित कारागार मुख्यालय भवन का लोकार्पण करते हुए
UPCM नवनिर्मित कारागार मुख्यालय भवन का लोकार्पण करते हुए

UPCM ने कहा कि नकारात्मक सोच व्यक्ति को अपराध की ओर ले जाती है। रचनात्मक मिशन से जुड़ने पर नकारात्मकता में कमी आती है और व्यक्ति सामाजिक योगदान में सक्षम बनता है। इसलिए कारागारों को वृहत्तर सुधार केन्द्र के साथ ही, रचनात्मक कार्यों के केन्द्र के रूप में विकसित किया जाना चाहिए।

UPCM जेल के कैदियों द्वारा निर्मित सामानों की प्रदर्शनी का शुभारम्भ एवं अवलोकन करते हुए
UPCM जेल के कैदियों द्वारा निर्मित सामानों की प्रदर्शनी का शुभारम्भ एवं अवलोकन करते हुए

UPCM ने कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवाएं विभाग को नए भवन की बधाई देते हुए कहा कि कारागार मुख्यालय भवन अत्यन्त भव्य होने के बावजूद कम लागत में तैयार हुआ है। इसके लिए उन्होंने कार्यदायी संस्था को भी साधुवाद दिया। उन्होंने कहा कि कार्य की स्वीकृति के बाद कई बार इस्टीमेट के रिवाइज होने से निर्माण लागत काफी बढ़ जाती है। वर्तमान राज्य सरकार इस पर रोक लगाकर निर्माण कार्यों को मानक और गुणवत्ता के अनुरूप समय-सीमा में पूर्ण कराने का प्रयास कर रही है।

UPCM जेल के कैदियों द्वारा निर्मित सामानों की प्रदर्शनी का शुभारम्भ एवं अवलोकन करते हुए
UPCM जेल के कैदियों द्वारा निर्मित सामानों की प्रदर्शनी का शुभारम्भ एवं अवलोकन करते हुए

UPCM ने कहा कि प्रदेश के पुराने कारागारों में देश के स्वतंत्रता संघर्ष का इतिहास मौजूद है। इन कारागारों में उन सेनानियों की कहानी जीवित है, जो भीषण यातना सहने के बावजूद विचलित नहीं हुए, जिसके कारण हमारा देश स्वतंत्र हुआ। उन्होंने कहा कि उस इतिहास और उससे सम्बन्धित दस्तावेजों को आधुनिक तकनीकी के माध्यम से संरक्षित किए जाने की आवश्यकता है।

UPCM नवनिर्मित कारागार मुख्यालय भवन में पौधा रोपित करते हुए
UPCM नवनिर्मित कारागार मुख्यालय भवन में पौधा रोपित करते हुए

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कारागार राज्यमंत्री जय कुमार सिंह जैकी ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार ने कारागारों को आधुनिक बनाने के लिए अनेक कदम उठाए हैं। कारागारों में कैदियों के लिए विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रम भी संचालित किए जा रहे हैं, जिससे जेल से बाहर आने के बाद वे स्वावलम्बी बन सकें। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयन्ती के अवसर पर 05 अक्टूबर, 2018 को 150 कैदी रिहा किए जाएंगे।

UPCM नवनिर्मित कारागार मुख्यालय भवन का लोकार्पण के बाद बैठक करते हुए
UPCM नवनिर्मित कारागार मुख्यालय भवन का लोकार्पण के बाद बैठक करते हुए

कार्यक्रम के दौरान प्रमुख सचिव गृह एवं कारागार अरविन्द कुमार ने नवनिर्मित भवन के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि भवन के निर्माण के दौरान परिसर में मौजूद पुराने पेड़ों को कोई नुकसान नहीं होने दिया गया है। भवन में म्यूजियम, लाइब्रेरी, गेस्ट हाउस, कैफेटेरिया के साथ-साथ एक नियंत्रण कक्ष भी बनाया गया है, जिससे जेलों की सेण्ट्रली माॅनीटरिंग सम्भव होगी। उन्होंने कहा कि जेलों की सुरक्षा, बन्दियों में अनुशासन तथा जेलों से अपराध संचालन की गतिविधियां रोकने के लिए कारागारों के आधुनिकीकरण का कार्य किया जा रहा है।

कार्यक्रम का शुभारम्भ UPCM द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं देश के द्वितीय प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया।

UPCM राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं देश के द्वितीय प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए
UPCM राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं देश के द्वितीय प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए

इस अवसर पर अपर पुलिस महानिदेशक कारागार चन्द्र प्रकाश ने जेल कर्मियों द्वारा केरल के बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए एकत्रित किए गए 46 लाख 30 हजार रुपए का प्रतीकात्मक चेक UPCM को सौंपा।

UPCM को अपर पुलिस महानिदेशक कारागार जेल कर्मियों द्वारा एकत्रित केरल के बाढ़ पीड़ितों के लिए 46 लाख 30 हजार रु. का चेक सौंपते हुए
UPCM को अपर पुलिस महानिदेशक कारागार जेल कर्मियों द्वारा एकत्रित केरल के बाढ़ पीड़ितों के लिए 46 लाख 30 हजार रु. का चेक सौंपते हुए

इस अवसर पर मुख्य सचिव डाॅ. अनूप चन्द्र पाण्डेय, पुलिस महानिदेशक ओ.पी. सिंह सहित शासन-प्रशासन एवं कारागार विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
btnimage