UPCM ने ‘O.D.O.P.’ योजना के तहत शिल्पकारों को टूल किट प्रदान किया

उत्तर प्रदेश।
UPCM और राज्यपाल राम नाईक ने अवध शिल्प ग्राम में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयन्ती के उपलक्ष्य में आयोजित समारोह को सम्बोधित किया। उन्होंने कहा कि आज ही पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयन्ती है। शास्त्री जी ने सादगी का उदाहरण प्रस्तुत किया। उन्होंने यह भी दिखाया कि एक आम नागरिक कैसे प्रगति कर सफलता के उच्चतम शिखर तक पहुंच सकता है। उन्होंने कहा कि ‘एक जनपद एक उत्पाद’ योजना में उत्तर प्रदेश ने पिछले 06 माह के अन्दर तेजी से प्रगति की है।

राज्यपाल राम नाईक ने गांधी जयन्ती दिवस को प्रेरणा दिवस बताते हुए कहा है कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सपनों और सिद्धान्तों को साकार करने के लिए राज्य सरकार तेजी से कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि जब उत्तर प्रदेश का विकास होगा, तभी देश विकसित और समृद्धशाली बनेगा। उन्होंने गांधी जी के आदर्शों को पूरा किए जाने का संकल्प लेने का आह्वान करते हुए कहा कि राज्य सरकार गांधी जी के जीवन आदर्शों को मूर्त रूप प्रदान करने के लिए आज से दो वर्षों तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करेगी। जब समाज के अन्तिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कान होगी, तभी सही मायनों में विकास होगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और UPCM के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश आने वाले समय में सर्वोत्तम प्रदेश बनेगा।
UPCM ने समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार ने 02 अक्टूबर, 2018 से 02 वर्ष तक महात्मा गांधी के जीवन-दर्शन और व्यक्तित्व और कृतित्व से सम्बन्धित विभिन्न कार्यक्रमों को चलाने का निर्णय लिया है। इससे वर्तमान और भावी पीढी़ गांधी जी के आदर्शों को अपनाने के लिए प्रेरित होगी।

UPCM ने राज्यपाल जी का अभिनन्दन करते हुए कहा कि उनकी प्रेरणा से ही 24 जनवरी, 2018 को उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस मनाया गया। गांधी जी ने स्वच्छता, स्वदेशी और स्वावलम्बन के साथ देश को जोड़ा था। उन्हीं के सिद्धान्तों पर राज्य सरकार कार्य कर रही है। स्वच्छ भारत मिशन के तहत उत्तर प्रदेश ने उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है और देश में इस क्षेत्र में प्रथम स्थान पर है। इसके लिए स्वच्छ भारत मिशन में कार्य कर रहे स्वच्छाग्रहियों, राजमिस्त्रियों, निगरानी समितियों, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 में खुले में शौच से मुक्ति का राष्ट्रीय औसत 23 प्रतिशत था, जो अब 99 प्रतिशत है। 02 अक्टूबर, 2018 को 85,000 से अधिक राजस्व ग्राम और 34 जनपद O.D.F. घोषित किए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि 30 नवम्बर, 2018 तक शेष जनपदों को O.D.F. किए जाने का लक्ष्य है।

UPCM ने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन के क्रियान्वयन के फलस्वरूप डायरिया, इंसेफेलाइटिस, हेपेटाइटिस, जे.ई., ए.ई.एस. आदि से पीड़ित होने वाले बच्चों की संख्या में भारी कमी आयी है। जल जनित गम्भीर बीमारियों से प्रदेश को एक हद तक निजात मिली है। O.D.O.P. योजना से 05 लाख युवाओं को रोजगार से जोड़ा जाएगा। आयुष्मान भारत योजना के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति UPCM ने अपना आभार प्रकट करते हुए कहा कि इस योजना के तहत देश में 50 करोड़ गरीब लोगों को 05 लाख रुपए प्रतिवर्ष का स्वास्थ्य बीमा कवर मिला है। इसे प्रदेश में सफलतापूर्वक संचालित किया जा रहा है।

विगत समय में प्रदेश ने अनेक क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करते हुए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। खेल के क्षेत्र में भी प्रदेश के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का परिचय देते हुए एशियन गेम्स और काॅमनवेल्थ गेम्स में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। इन खिलाड़ियों ने प्रदेश व देश का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि इन खिलाड़ियों को 06 करोड़ रुपए से अधिक की सम्मान धनराशि वितरित की गई है। उन्होंने आश्वस्त किया कि राज्य सरकार खेल और खिलाड़ियों को हर सम्भव सहयोग एवं प्रोत्साहन देती रहेगी। साथ ही, यह भी कहा कि खिलाड़ियों को सम्मानित कर राज्य सरकार स्वयं को सम्मानित महसूस कर रही है।

UPCM ने कहा कि गांधी जी के सत्य और अहिंसा के सिद्धांत को पूरी दुनिया में स्वीकार किया। दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति नेल्सन मण्डेला का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि गांधी जी के आदर्शों और विचारों से प्रभावित होकर उन्होंने दक्षिण अफ्रीका को गुलामी से मुक्ति दिलायी। गांधी जी का दर्शन, जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में प्रेरणा देता है। पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को अपनी श्रद्धांजलि देते हुए UPCM ने कहा कि उनके नेतृत्व में देश को नई दिशा मिली। सन् 1965 के भारत-पाक युद्ध में शास्त्री जी के नेतृत्व में देश ने शौर्य और पराक्रम का परिचय दिया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘न्यू इण्डिया विज़न’ के प्रति सभी से सहयोग करने का आहवान करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश महात्मा गांधी और शास्त्री जी के आदर्शों पर चलते हुए नया अध्याय लिखेगा।

इससे पूर्व, राज्यपाल एवं UPCM ने गांधी जी के चित्र पर माल्यार्पण किया। राज्यपाल और UPCM ने खादी के प्रचार-प्रसार वाहन को ‘फ्लैग आॅफ’ किया। उन्होंने गांधी जी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर आधारित दिव्यांग कलाकारों की कला प्रदर्शनी एवं चित्रकला का अवलोकन किया। ‘एक जनपद-एक उत्पाद’ योजना के तहत प्रतीक स्वरूप 10 शिल्पकारों को टूल किट का वितरण किया। स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण एवं नगरीय) के तहत अनुकरणीय योगदान करने वाले व्यक्तियों एवं स्वच्छ वातावरण प्रोत्साहन समितियों को सम्मानित किया गया।
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के लाभार्थियों को ‘गोल्ड कार्ड’ प्रदान किए गए। खादी एवं ग्रामोद्योग विभाग द्वारा 30 लाभार्थियों को खादी से सम्बन्धित सोलर चरखे एवं प्रमाण-पत्र वितरित किए गए। एशियन गेम्स एवं काॅमन वेल्थ गेम्स में पदक विजेताओं और प्रतिभागियों को पुरस्कार राशि से सम्मानित किया गया। कुम्हारी कला और दोना-पत्तल निर्माण से जुड़े लोगों को प्रतीक स्वरूप टूल किट्स एवं प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए।

UP_Dy_CM केशव प्रसाद मौर्य ने इस अवसर पर सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि 02 अक्टूबर का दिन एक महत्वपूर्ण दिवस है। गांधी जी के स्वच्छता कार्यक्रम को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जनान्दोलन का रूप देते हुए स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत, समर्थ और सशक्त भारत की दिशा में कार्य किया है। साथ ही शास्त्री जी के ‘जय जवान-जय किसान’ के नारे को भी कार्य रूप में परिणित किया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार गांधी जी के सपनों का भारत बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी।

UP_Dy_CM केशव प्रसाद मौर्य, UPCM और राज्यपाल प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए
UP_Dy_CM डाॅ. दिनेश शर्मा ने गांधी जी की 150वीं जयंती को विशेष अवसर बताते हुए कहा कि उन्होंने सत्य और अहिंसा का संदेश दिया। गांधी जी के स्वच्छता के प्रति विचार को अपनाते हुए वर्तमान सरकार ने 01 करोड़ 38 लाख शौचालयों का निर्माण कराया है, जो एक उल्लेखनीय उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि शास्त्री जी ने सादगी का अतुलनीय उदाहरण प्रस्तुत किया।
मुख्य सचिव डाॅ. अनूप चन्द्र पाण्डेय ने अतिथियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। प्रेम प्रकाश दुबे द्वारा गांधी जी के प्रिय भजन प्रस्तुत किए गए। स्वच्छ भारत मिशन पर लघु फिल्म का प्रदर्शन किया गया।

इस अवसर पर नगर विकास मंत्री सुरेश कुमार खन्ना, पर्यटन मंत्री रीता बहुगुणा जोशी, खादी एवं ग्रामोद्योग मंत्री सत्यदेव पचौरी, खेल मंत्री चेतन चौहान, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह, श्रम एवं सेवायोजन मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य, ग्राम्य विकास राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डाॅ. महेन्द्र सिंह, पंचायतीराज राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) भूपेन्द्र सिंह चौधरी, सूचना, खेल एवं युवा कल्याण राज्य मंत्री डाॅ. नीलकण्ठ तिवारी, महिला कल्याण राज्य मंत्री स्वाती सिंह, सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री मोहसिन रजा सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।








