UPCM ने सोनभद्र के गांधी पार्क में राष्ट्र ध्वज की भूमि पूजन कर आधारशिला रखी

उत्तर प्रदेश (सोनभद्र)।
UPCM ने जनपद सोनभद्र के भ्रमण के दौरान कलेक्ट्रेट प्रांगण के गांधी पार्क में 50 मीटर/151 फीट ऊंचे राष्ट्र ध्वज की भूमि पूजन के बाद आधारशिला रखी।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि 18 लाख रुपये की लागत से बनने वाले 151 फिट ऊंचे इस राष्ट्र ध्वज के लिए निर्माण कार्य जल्द पूरा कराया जाए। उन्होंने कहा कि राष्ट्र ध्वज देश की मर्यादा व सम्मान का प्रतीक है। उन्होंने गांधी पार्क में बरगद का पौधा रोपित करके पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।

इस अवसर पर केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल, प्रदेश के समाज कल्याण मंत्री रमापति शास्त्री, ग्राम्य विकास राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डाॅ. महेन्द्र सिंह, भूतत्व एवं खनिकर्म राज्य मंत्री अर्चना पाण्डेय सहित विधायकों और अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी कलेक्ट्रेट परिसर में पौधे रोपित किये।








