UPCM ने वाराणसी में प्रवासी भारतीय दिवस कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा बैठक की

उत्तर प्रदेश (वाराणसी)।
UPCM ने अपने दो दिवसीय जनपद वाराणसी के भ्रमण कार्यक्रम के दौरान सर्किट हाउस में आहूत एक बैठक में आगामी वर्ष जनवरी में होने वाले प्रवासी भारतीय दिवस कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि प्रवासी भारतीय दिवस कार्यक्रम में प्रतिभाग करने हेतु कई देशों से अतिथियों का आगमन होगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में आयोजित किए जाने वाले इस कार्यक्रम में कोई कमी या कोताही न होने पाये।

UPCM जनपद वाराणसी के भ्रमण के दौरान विकास कार्यों का निरीक्षण करते हुए
UPCM जनपद वाराणसी के भ्रमण के दौरान विकास कार्यों का निरीक्षण करते हुए

UPCM ने कहा कि समस्त व्यवस्थाएं विश्वस्तरीय होनी चाहिये। यह सुनिश्चित किया जाए कि प्रवासी भारतीय दिवस कार्यक्रम में आने वाले मेहमान नई अनुभूति के साथ अपने देश वापस लौटें और लम्बी अवधि तक काशी का आतिथ्य याद रखें। उन्होंने शहर की यातायात व्यवस्था में शीघ्र सुधार के साथ ही सुरक्षा के पुख्ता इन्तजाम सुनिश्चित कराये जाने पर भी विशेष जोर दिया।

इसके पूर्व UPCM ने रविवार को देर रात लगभग 2 बजे तक सूचना राज्य मंत्री डाॅ. नीलकंठ तिवारी एवं अधिकारियों के साथ वाराणसी में विकास कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को काम को समय सीमा से पहले खत्म करने के निर्देश दिए।

UPCM रविवार देर रात लगभग 2 बजे तक सूचना राज्य मंत्री डाॅ. नीलकंठ तिवारी एवं अधिकारियों के साथ वाराणसी में विकास कार्य का स्थलीय निरीक्षण करते हुए
UPCM रविवार देर रात लगभग 2 बजे तक सूचना राज्य मंत्री डाॅ. नीलकंठ तिवारी एवं अधिकारियों के साथ वाराणसी में विकास कार्य का स्थलीय निरीक्षण करते हुए

रामनगर बन्दरगाह पर निरीक्षण के दौरान मोके पर मौजूद पत्र-प्रतिनिधियों से अनौपचारिक वार्ता के दौरान UPCM ने कहा कि रामनगर बन्दरगाह से प्रतिमाह लगभग एक लाख टन माल की ढुलाई काशी से हल्दिया तक हो सकेगी। इससे माल भाड़े में कमी आएगी और सामान भी सस्ते होंगे। यहां से व्यापारी और किसान कोलकाता के रास्ते अपने सामान राष्ट्रीय-अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में भेज सकेंगे। उन्होंने कहा कि पानी के जहाज से माल ढुलाई से जहां एक ओर डीजल की बचत होगी, वहीं दूसरी ओर पर्यावरण सन्तुलन में भी मदद मिलेगी।

UPCM ने कहा कि काशी धर्म एवं आध्यात्म की नगरी होने के साथ-साथ देश दुनिया में अब अन्तर्राष्ट्रीय यातायात व्यवस्था के लिए भी जानी जायेगी। प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में 4-6 लेन सड़को के निर्माण कार्य के साथ-साथ अब जल परिवहन का कार्य भी लगभग पूरा हो चुका है, जिसे नवम्बर माह में प्रधानमंत्री राष्ट्र को समर्पित करेंगे। UPCM ने वाराणसी-बाबतपुर नवनिर्मित 4 लेन सड़क, रिंग रोड एवं काशी विश्वनाथ मंदिर काॅरिडोर का भी निरीक्षण किया।

UPCM वाराणसी-बाबतपुर नवनिर्मित 4 लेन सड़क, रिंग रोड एवं काशी विश्वनाथ मंदिर काॅरिडोर का भी निरीक्षण करते हुए
UPCM वाराणसी-बाबतपुर नवनिर्मित 4 लेन सड़क, रिंग रोड एवं काशी विश्वनाथ मंदिर काॅरिडोर का भी निरीक्षण करते हुए

निरीक्षण से पहले UPCM ने रविवार को सर्किट हाउस में अधिकारियों के साथ विकास कार्यो एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा की।

बैठक में सूचना राज्य मंत्री डाॅ. नीलकंठ तिवारी के अलावा ए.डी.जी. पी.वी. रामा शास्त्री, मण्डलायुक्त दीपक अग्रवाल, आई.जी. विजय सिंह मीणा, जिलाधिकारी सुरेन्द्र सिंह, उपाध्यक्ष वाराणसी विकास प्राधिकरण राजेश कुमार एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आनन्द कुलकर्णी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
btnimage